फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thug Life X Review: यूजर्स को नहीं पसंद आई 'ठग लाइफ' की कहानी, कमल हासन के अभिनय के हुए दीवाने

Thu, 05 Jun 2025 10:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thug Life FIRST Review Out: मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'ठग लाइफ' आज 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब इस पर एक्स यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जैसे-जैसे लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं वैसे-वैसे वह अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिली जुली हैं। कई यूजर्स को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई है। हालांकि कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्हें कमल हासन की अदाकारी पसंद आई है। आइए देखते हैं यूजर्स ने फिल्म पर क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं।

विज्ञापन

यूजर्स को पसंद नहीं आई फिल्म की कहानी
फिल्म 'ठग लाइफ' पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है 'ठग लाइफ का यूके प्रीमियर देखे हुए एक घंटा हो गया है। फिल्म की लिखावट खराब है, किरदार की गहराई में कमी है, किसी भी मुख्य भूमिका के साथ कोई भावनात्मक जुड़ाव नहीं है। फिल्म का संगीत ठीक-ठाक था। (फिल्म देखने से अच्छा) घर पर रहकर सो जाना चाहिए था।'
एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'नाकाम कोशिश, पटकथा बहुत जटिल है, नायकन सिर्फ एक बार हो सकता है। यह कमल हासन और मणिरत्नम दोनों का घटिया काम है, तृषा की भूमिका सबसे घटिया।'

कमल हासन और मणि रत्नम ने किया निराश 
एक यूजर ने लिखा 'ठग लाइफ में संभावना थी लेकिन यह खत्म हो गई। कमल हासन ने अच्छा अभिनय किया है, लेकिन उनके कभी न खत्म होने वाली बातचीत आपको थका देती है। सिम्बू ने अपने हिस्से को अच्छी तरह से निभाया है, लेकिन वह भी सुस्त, सपाट। दूसरे भाग में वह भी अच्छी अदाकारी नहीं कर सके। फिल्म में मणि रत्नम का कमाल नहीं दिखा।'

कमल हासन के अभिनय की तारीफ
एक यूजर ने फिल्म में कमल हासन के अभिनय की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'ठग लाइफ में युवा कमल हासन और सिलंबरासन वाला भाग बहुत सुंदर और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ था। ये हिस्सा बहुत अच्छा और बेहतरीन था।'
 

कमल और सिलंबरासन की तारीफ
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ में लिखा है 'ठग लाइफ की पहली समीक्षा। ब्लॉकबस्टर। हमेशा की तरह मणिरत्नम की कहानी सीसीटीवी जैसी है। फिल्म खत्म होने से पहले कमल हासन और सिलंबरासन के बीच बातचीत अच्छी थी। तृषा का किरदार अलग और साहसिक है। कॉलीवुड ट्वीट रेटिंग- 7.5/10'
 
विज्ञापन

'ठग लाइफ' के बारे में
कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' का मणिरत्नम ने निर्देशन किया है। यह एक तमिल भाषा की गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म कमल हासन और मणि रत्नम के बीच उनकी मशहूर फिल्म नायकन (1987) के 36 साल बाद आई है।
फिल्म में सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नस्सर, अली फजल और रोहित सराफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें