फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: कन्नड़-तमिल विवाद के बीच कमल हासन ने 'हिंदी' भाषा पर दिया बयान, कह दी यह बड़ी बात

Sun, 08 Jun 2025 02:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan on Hindi Language: कन्नड़ और तमिल विवाद के बीच 'ठग लाइफ' के अभिनेता कमल हासन ने हिंदी पर अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया कि कौन सी भाषा सीखनी सबसे सही रहेगी?
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में 'ठग लाइफ' के अभिनेता कमल हासन तमिल और कन्नड़ विवाद में फंस गए, जिसकी वजह से उनकी फिल्म कर्नाटक में 5 जून को रिलीज नहीं हो पाई। कन्नड़ भाषा विवाद पर फंसने के बाद अब उन्होंने दक्षिण में हिंदी थोपे जाने के मुद्दे पर अपनी राय रखी है। अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रचार के दौरान हिंदी थोपे जाने के बारे में बात की है।

विज्ञापन

कर्नाटक में रिलीज नहीं हुई 'ठग लाइफ'
सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म रिलीज होने से पहले उन्होंने बयान दिया था कि कन्नड़ भाषा तमिल से पैदा हुई है। इसके बाद काफी विवाद हो गया। इस मामले पर उनसे माफी की मांग की गई लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया। यही वजह रही कि फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हुई। अब कमल हासन ने हिंदी पर अपनी राय रखी है।

ठग लाइफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी भाषा पर कमल हासन ने रखी अपनी राय
कमल हासन ने 1981 में आई अपनी हिट हिंदी फिल्म का हवाला देते हुए कहा कि 'मैं एक दूजे के लिए' का एक्टर हूं।' अभिनेता ने कहा 'बिना थोपे हम (हिंदी) सीखेंगे क्योंकि यह आखिरकार शिक्षा है और हमें शिक्षा के लिए अच्छा रास्ता अपनाना चाहिए... और इसके रास्ते में बाधाएं नहीं डालनी चाहिए।'
हासन ने कहा 'मैं पंजाब के साथ खड़ा हूं। मैं कर्नाटक के साथ खड़ा हूं। मैं आंध्र के साथ खड़ा हूं। यह एकमात्र ऐसा स्थान नहीं है जो हिंदी थोपे जाने का विरोध कर रहा है।'

यह खबर भी पढ़ेंBox Office: दूसरे दिन 'हाउसफुल 5' की कमाई में हुआ इजाफा, जानिए बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब
कमल हासन ने अंग्रेजी पर दिया जोर
कमल हासन ने कहा 'अगर आप असल में अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी की तलाश में हैं तो आपको एक भाषा जरूर सीखनी चाहिए।
कमल हासन ने कहा 'हमें अंग्रेजी काफी सही लगती है। आप स्पेनिश या चीनी भी सीख सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि सबसे व्यावहारिक बात यह है कि हमारे पास 350 साल पुरानी अंग्रेजी शिक्षा है, जो धीरे-धीरे लेकिन लगातार चलती रहती है। इसलिए जब आप अचानक इसे बदल देते हैं, तो यह सब फिर से शुरू हो जाता है। आप अनावश्यक रूप से बहुत से लोगों को निरक्षर बना देते हैं, खासकर तमिलनाडु में। आप अचानक सभी को हिंदी में बोलने के लिए मजबूर करते हैं और आप उन्हें बताते हैं कि विंध्य के आगे आपको नौकरी नहीं मिलेगी, फिर आप सोचने लगते हैं, वादों का क्या? मेरी भाषा का क्या? क्या मैं 22 (आधिकारिक भाषाओं) में से एक नहीं हूं? ये वे सवाल हैं जो सामने आ रहे हैं।'
विज्ञापन

ठग लाइफ पर विवाद
आपको बता दें कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने कहा था कि वह ठग लाइफ को तब तक रिलीज नहीं होने देगा जब तक हासन कन्नड़-तमिल टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते। कमल हासन के बैनर राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में फिल्म की रिलीज के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका दायर की। अदालत ने माफी नहीं मागने पर कमल हासन को फटकार लगाई और निर्माताओं से कहा कि ठग लाइफ कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें