फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: शबाना आजमी ने बॉलीवुड को बताया जुगाड़ू, साझा किए अपनी हाॅलीवुड फिल्म की शूटिंग के किस्से

Mon, 28 Oct 2024 03:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शबाना आजमी और रजनीकांत की जोड़ी प्रशंसकों को बहुत पसंद थी। हाल ही में इंटरव्यू में शबाना ने साउथ स्टार के साथ ऊटी में एक फिल्म की शूटिंग का एक किस्सा साझा किया, उन्होंने बताया की शूटिंग के वक्त हम बस लोगों से घिरे हुए थे और मुझे नहीं पता था कि क्या करना है।
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक शबाना आजमी ने बॉलीवुड में अपने करियर के 50 साल पूरे कर लिए हैं। शबाना आजमी की अदाकारी में एक अनोखी बात है। शबाना ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री दोनों में अपना नाम बनाया है। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'सिटी ऑफ जॉय' की शूटिंग के वक्त को याद किया और बताया की कैसे उस वक्त उन्हे साउथ स्टार रजनीकांत की याद आई थी।

विज्ञापन

क्यों आई थी साउथ स्टार रजनीकांत की याद?
शबाना आजमी और रजनीकांत की जोड़ी प्रशंसकों को बहुत पसंद थी। हाल ही में इंटरव्यू में शबाना ने साउथ स्टार के साथ ऊटी में एक फिल्म की शूटिंग का एक किस्सा साझा किया, उन्होंने बताया की शूटिंग के वक्त हम बस लोगों से घिरे हुए थे और मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। रजनीकांत बाहर गए, तमिल में भीड़ से बात की, उन्होंने उस जगह को खाली करने के लिए कहा उन्होंने भीड़ से कहा की मुंबई के कुछ अभिनेता आए है, और सबसे अच्छे से व्यवहार कहना उनका फर्ज है। रजनीकांत के ऐसा कहते ही भीड़ हट गई और हमें काम करने की जगह मिल गइ।अभिनेत्री ने बताया कि 'सिटी ऑफ जॉय' की शूटिंग के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था और तब उन्हें रजनीकांत की याद आई थी।

शबाना ने कहा बॉलीवुड को जुगाड़ू
शबाना ने बताया कि हॉलीवुड में काम करना सच में एक बड़ी बात थी, लेकिन वहां के निर्देशक फिल्म निर्माण के भारतीय तरीके से भी सीख रहे थे। अभिनेत्री ने कहा, "जब लॉस एंजिल्स की बारिश मशीन ने काम करना बंद कर दिया, तो पाइप का उपयोग करके बारिश बनाई गई थी। जब किसी विशेष स्थान के लिए अनुमति नहीं दी जा रही थी, तो मैंने सीएम बसु दा से बात की। बाहरी निर्देशक यह देख हैरान थे की एक अभिनेता खुद क्यों सब संभाल रहे हैं"। शबाना, ने कहा "हम भारतीय भले ही सही योजना के लिए उपयोग नहीं किए जा सकते हैं, लेकिन हम जुगाड़ जानते हैं"।
विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
शबाना आजमा ने अभिनेत्री के रूप में अपने 50वें वर्ष में कदम रख दिया है। अभिनेत्री को हाल ही में 2023 की फिल्मों 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'घूमर' में देखा गया था। हालांकि अभिनेत्री अब राजकुमार संतोषी की 'लाहौर 1947' का हिस्सा होंगी, जो 26 जनवरी, 2025 को स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें