फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kal Ho Naa Ho: अब ऐसे दिखते हैं 'कल हो ना हो' के शिव और जिया, दोनों ही एक्टिंग से हैं दूर

Fri, 24 May 2024 07:54 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कल हो ना हो' में अथित नाइक और झनक शुक्ला ने शिव और जिया का किरदार निभाया था। दोनों ही अब बड़े हो चुके हैं। हालांकि, दोनों अभिनय की दुनिया से दूर हैं।
विज्ञापन
अथित नाइक और झनक शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम- अथित/झनक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो ना हो' में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा समेत कई बड़े कलाकारों के साथ-साथ दो बाल कलाकारों ने भी काम किया था। दरअसल, हम बात कर रहे हैं शिव और जिया का किरदार निभाने वाले अथित नाइक और झनक शुक्ला की, जिनके काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अथित और झनक अब बड़े हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि दोनों अब क्या-क्या करते हैं और कैसे दिखते हैं।

विज्ञापन


अथित बन गए हैं सिनेमैटोग्राफर
'कल हो ना हो' में शिव का किरदार निभाने वाले अथित नाइक अब फिल्म और टीवी में काम करते हैं। अथित यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस जैसे स्टूडियो का हिस्सा रह चुके हैं। कोलंबिया से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अब तक जमकर काम किया है। अथित 300 से भी ज्यादा शॉर्ट फिल्म बना चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 35 म्यूजिक वीडियो, 2 फीचर और 1 टीवी शो के साथ-साथ कई विज्ञापनों को भी शूट कर चुके हैं। आप अथित के सिनेमैटोग्राफी के हुनर को उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर जाकर देख सकते हैं।



अब फिल्मों से दूर हैं झनक शुक्ला 
फिल्म में जिया का किरदार अदा करने वाली झनक शुक्ला अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला की बेटी हैं। कोविड के दौरान उन्होंने अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। पिछले साल उन्होंने फिटनेस ट्रेनर स्वप्निल सूर्यवंशी से सगाई की थी। झनक को लोग करिश्मा गर्ल से भी पहचानते हैं। उन्होंने लोकप्रिय टीवी शो 'करिश्मा का करिश्मा' में करिश्मा का किरदार निभाया था। यह शो साल 2003 में शुरू हुआ था। इसके अलावा उन्होंने 'सोन परी', 'हातिम' और 'गुमराह' में भी काम किया है। साल 2006 में उन्होंने फिल्म 'डेडलाइन: सिर्फ 24 घंटे' में भी काम किया था। इस फिल्म में इरफान खान और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में थे। झनक ने अनिष्का गोयनका का किरदार निभाया था, जिसका अपहरण हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें