बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई
प्रीमियर और पेड शोज से फिल्म ने 20.25 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत में लगभग 70 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। ये आंकड़े शुरुआती हैं, लेकिन इससे फिल्म की मजबूत पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म ने अब तक कुल 90.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, तुलना करें तो अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ अपने सातवें दिन भी 5 करोड़ का आंकड़ा पार करने में जूझते हुए नजर आई। ऐसे में इमरान हाशमी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की रेस में काफी आगे निकल गई है।
यह खबर भी पढ़ें: Aryan Khan: गौरी खान के खिलाफ केस करते ही फिर चर्चा में आए समीर वानखेड़े, क्या है आर्यन के साथ पुराना विवाद?
फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई
वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को मिलाकर करीब 98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के 33 करोड़ शामिल हैं।
नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की धूम
इसके अलावा उत्तरी अमेरिका में भी फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स की ओर से एक्स पर पोस्ट साझा किया गया है जिसमें बताया गया है कि फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में अब तक 26.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
इमरान हाशमी की पहली साउथ फिल्म
करीब दो दशक से बॉलीवुड में सक्रिय इमरान हाशमी को अक्सर उनकी रोमांटिक और सीरियल किसर वाली छवि के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन इस बार उन्होंने साउथ सिनेमा में कदम रखकर खलनायक का रूप अपनाया। पवन कल्याण जैसे सुपरस्टार के सामने इमरान का अंदाज दर्शकों को भा गया। यही वजह है कि रिलीज के पहले ही दिन उनकी अदाकारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।