फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: थिएटर में चल रही थी कुबेर की स्क्रिनिंग, अचानक गिर पड़ी छत; तेलंगाना में हुई इस घटना में कई घायल

Thu, 26 Jun 2025 05:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kuberaa Screening Viral Video: 'कुबेर' की स्क्रीनिंग के दौरान कई लोगों पर थिएटर की छत गिर गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लाेग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
कुबेरा स्क्रीनिंग के दौरान हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक तेलंगाना के एक थिएटर में 'कुबेर' की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघर की छत गिर गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। यह मामला महबूबाबाद में मौजूद मुकुंदा थिएटर का है। हादसा रात के वक्त हुआ।
विज्ञापन

 

घायलों को अस्पताल ले जाया गया
बताया जाता है कि हादसे के बाद थिएटर के अंदर मौजूद लोगों की थिएटर मालिकों से तीखी बहस भी हुई। सिनेमाघर के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक छत गिर गई और कई लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

छत गिरने के बावजूद चलती रही फिल्म
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थिएटर में फिल्म चल रही और सीटों पर छत का टूटा हुआ हिस्सा पड़ा है। छत के गिरने से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Arjun Kapoor: बहन अंशुला कपूर ने शेयर की अर्जुन कपूर की बचपन की तस्वीर, लिखी दिल की बात

 

फिल्म 'कुबेर' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दर्शकों ने की कार्रवाई की मांग
कुछ दर्शकों ने थिएटर मालिकों और प्रबंधन से कहा कि जब वे अपने परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए बाहर निकलते हैं तो उन्हें चोट लगने की उम्मीद नहीं होती। उन्होंने लापरवाही के लिए थिएटर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
थिएटर प्रबंधन ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर हिट है 'कुबेर'
आपको बता दें कि 'कुबेर' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। प्रशंसक फिल्म में धनुष और रश्मिका मंदाना के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में नागार्जुन और जिम सरभ अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में धनुष एक भिखारी की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म ने अब तक भारत में 65 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें