फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashwant Sardeshpande: कन्नड़ रंगकर्मी यशवंत सरदेशपांडे का निधन, 60 की उम्र में पड़ा दिल का दौरा

Mon, 29 Sep 2025 01:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yashwant Sardeshpande Death News: यशवंत सरदेशपांडे को सुबह करीब 10 बजे दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
यशवंत सरदेशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @narendrababun.babu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ रंगमंच और फिल्म जगत को एक बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक के रंगमंच कलाकार यशवंत सरदेशपांडे का आज सुबह (29 सितंबर) निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। उनके निधन से लोगों को गहरा दुख हुआ है। उन्हें सुबह करीब 10 बजे दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

रंगमंच कलाकाराें के साथ यशवंत सरदेशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ChethanSinganalluru
केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया पर यशवंत सरदेशपांडे के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा 'हमें यह जानकर बहुत दुख हुआ कि हमारे हुबली निवासी यशवंत सरदेशपांडे का निधन हो गया। वह मशहूर कन्नड़ रंगमंच अभिनेता और एक बेहद लोकप्रिय नाटककार थे। उन्होंने राज्य भर में कई नाटकों में अभिनय किया और निर्देशन किया। उनके नाटक 'ऑल द बेस्ट' को बहुत कामयाबी मिली थी। उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में भी अभिनय किया था।'

हास्य अभिनय के लिए थे मशहूर
यशवंत ने नाटकों के निर्देशन और अभिनय से लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने खास तौर से हास्य नाटकों में अभिनय किया। उन्होंने न केवल कर्नाटक में, बल्कि देश-विदेश में भी नाटक किए। उनके फैंस की संख्या बहुत ज्यादा है। यशवंत ने न केवल नाटकों में, बल्कि कई फिल्मों और धारावाहिकों में भी अभिनय किया। इनमें भी उन्हें उनकी हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। उन्होंने फिल्म 'रामा शमा भामा' में अभिनय करके भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

रंगमंच कलाकाराें के साथ यशवंत सरदेशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ChethanSinganalluru
निधन से पहले दशहरा का उद्घाटन किया
यशवंत 22 सितंबर को लिंगराज नगर दशहरा उद्घाटन में गए थे। उन्होंने बड़ी खुशी के साथ दशहरा का उद्घाटन किया था। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। इसके बाद उनके निधन की खबर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें