प्राइम वीडियो पर एक नया रियलिटी शो आ रहा है। इसका नाम 'द ट्रेटर्स' है। इसे निर्देशक करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। इसे 12 जून 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। नया एपिसोड हर बृहस्पतिवार को रिलीज होगा। इस शो में 20 सेलिब्रिटीज विश्वास और विश्वासघात के खेल में भाग लेंगे। इसके बाद जीतने वाले को नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
द ट्रेटर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
ये सितारे होंगे शामिल
धोखे और चालबाजियों से भरपूर इस रियलिटी शो के पहले सीजन में 20 सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अंशुला कपूर, अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जान्वी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पुरव झा, रफ्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद शामिल हैं।
द ट्रेटर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर की शुरूआत एक घर से होती है। वॉयस ओवर में करण जौहर कहते हैं 'एक फैंसी मिस्टीरियस पैलेस में मिले कुछ सीधे साधे लोग और शुरू हुआ एक प्यारा सा गेम।' गेम में शामिल एक प्रतिभागी कहता है कि अगर मैं ट्रेटर निकला तो मैं रैप करना छोड़ दूंगा। एक दूसरी प्रतिभागी कहती है कि अगर मैं ट्रेटर निकली तो मैं सर गंजा करवा दूंगी। इसके बाद करण जौहर कहते हैं कि यह है द ट्रेटर्स जिसे खेलने के लिए आ रहे हैं हमारे 20 शातिर प्लेयर्स।
द ट्रेटर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
जान लेने और देने की है कहानी
करण जौहर आगे बताते हैं कि गेम के शुरूआत में चुने जाएंगे तीन ट्रेटर्स जो बाकी मासूम प्लेयर्स का मर्डर करते जाएंगे। मासूमों के पास होगा मौका कि वह ट्रेटर्स को ढूंढकर उनका खेल खत्म कर दें। इसके बाद ट्रेलर में प्रतिभागियों के बीच गलतफहमियां होती हैं। ट्रेलर के आखिर में प्रतिभागी कहते हैं कि ये खेल बहुत खराब है।