फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apoorva Mukhija: 41 करोड़ की मालकिन हैं 'द ट्रेटर्स' की अपूर्वा मुखीजा? पोस्ट कर खुद बताया सच

Sun, 06 Jul 2025 05:21 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Apoorva Mukhija on Net Worth: अपूर्वा मुखीजा की नेट वर्थ को लेकर पिछले काफी दिनों से कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिन पर अब उन्होंने रिएक्ट किया है।
विज्ञापन
Apoorva Mukhija - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नाम जोरों से गूंज रहा है- अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें लोग ‘द रिबेल किड’ के नाम से भी जानते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि अपूर्वा रोज 2.5 लाख कमाती हैं और उन्होंने 41 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली है। इस खबर ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया, लेकिन अब खुद अपूर्वा ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


अपूर्वा ने तोड़ी चुप्पी
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपूर्वा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इन दावों का मजाकिया अंदाज में खंडन किया। पोस्ट में लिखा था कि वो 6 लाख में एक रील बनाती हैं और 2 लाख 30 सेकंड की स्टोरी के लेती हैं। इस पर अपूर्वा ने बस इतना लिखा, 'गलत है भाई?????'

विज्ञापन


इंटरव्यू में किया खुलासा
इसके साथ ही 'बॉलीवुड बबल' को दिए एक इंटरव्यू में अपूर्वा ने खुलकर बताया कि उनकी नेट वर्थ 41 करोड़ तो दूर, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं हर जगह दिख रही हूं, लेकिन सच्चाई ये है कि इन महंगे कपड़ों में से ज्यादातर किराए के हैं। ये जूते गंदे हैं, नाखून नकली हैं और मेरी घड़ी- जो सबसे महंगी चीज है- बस 20,000 रुपये की है।' उन्होंने मजाक में कहा कि अगर उन्हें कभी ₹10 करोड़ भी मिल जाएं, तो वो वहीं से रिटायर हो जाएंगी। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'किसी को पैसे देने हैं तो मुझे दे दो, मैं खुद ही गायब हो जाऊंगी'

मां ने दी प्रतिक्रिया
जब ये खबरें फैलीं कि उनकी बेटी करोड़ों की मालकिन है, तो अपूर्वा की मां भी चौंक गईं। एक इंटरव्यू में उन्होंने भी सीधे सवाल किया — 'इतना पैसा है तो रखा कहां है?'

‘द ट्रेटर्स’ शो में दिखीं
हाल ही में अपूर्वा को रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में देखा गया था, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था। शो में अपूर्वा भले ही विजेता न बनी हों, लेकिन उनके गेमप्ले और बेबाक अंदाज ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। इस शो में उनके साथ अनशुला कपूर, रफ़्तार, उर्फी जावेद, करण कुंद्रा, हर्ष गुर्जल जैसे कई मशहूर नाम भी शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें