फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्यू पेरी: 'फ्रेंड्स' अभिनेता की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी, जानें कब और कहां होगी रिलीज?

Wed, 30 Sep 2026 11:10 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The One About Matthew Perry Trailer: दिवंगत अभिनेता मैथ्यू पेरी की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज का ट्रेलर जारी हो गया है। आइए जानते हैं कि दर्शक इसे कब और कहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
मैथ्यू पेरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स ने दिवंगत 'फ्रेंड्स' फेम अभिनेता मैथ्यू पेरी की जिंदगी, उनकी विरासत और उनके संघर्षों पर बनी तीन हिस्सों वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द वन अबाउट मैथ्यू पेरी' का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


मैरी रॉबर्टसन के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सिर्फ चैंडलर बिंग के रूप में उनकी शोहरत ही नहीं, बल्कि इसमें उनकी नशे की लत, उससे बाहर निकलने की कोशिश और उन्हें करीब से जानने वाले लोगों के बारे में भी दिखाया गया है।

मैथ्यू पेरी - फोटो : सोशल मीडिया
कब और कहां रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री?
डॉक्यूमेंट्री में मैथ्यू की बहन मिया पेरी बोविक, उनके करीबी दोस्त और साथ काम करने वाले लोग नजर आएंगे। इसके अलावा पेरी परिवार के निजी कलेक्शन से पहले कभी सामने न आई तस्वीरें और वीडियो भी दिखाए जाएंगे। यह सीरीज 27 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जो मैथ्यू की मौत की तीसरी बरसी से एक दिन पहले है।

मैथ्यू पेरी - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में क्या आया नजर?
ट्रेलर में मैथ्यू पेरी के उस सफर को दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने मशहूर होने का सपना देखा और बाद में टीवी के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए। हालांकि, उनका सपना पूरा होने के बाद भी उनकी निजी जिंदगी की परेशानियां खत्म नहीं हुईं।

ट्रेलर के अंदर एक वीडियो में मैथ्यू बताते हैं कि वह बहुत मशहूर होना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा, 'भगवान, आप मेरे साथ जो करना चाहते हैं कर सकते हैं। बस मुझे मशहूर कर दीजिए।'

फिर 'फ्रेंड्स' में काम मिलने के बाद मैथ्यू ने कहा कि उन्हें समझ आ गया था कि उनकी पूरी जिंदगी बदलने वाली है। लेकिन उनके मुताबिक, भगवान उनकी जिंदगी के दूसरे हिस्से को नहीं भूले थे।

मैथ्यू पेरी - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर होने के बाद मैथ्यू को कैसा हुआ महसूस
सीरीज में मैथ्यू ने यह भी बताया कि मशहूर होने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ था। अभिनेता ने कहा था, 'जब मैं मशहूर हुआ तो मैं बहुत खुश था, फिर लगा कि ओह, यह मेरे अंदर की चीजों को ठीक नहीं कर पाया। इसने वह नहीं किया, जो मैंने सोचा था कि यह करेगा।'

उन्होंने यह भी बताया कि आसपास के लोगों के समझाने के बावजूद उनकी नशे की लत कितनी गंभीर हो गई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में पेरी की बहन मिया पेरी बोविक का इंटरव्यू भी शामिल है।
विज्ञापन

मैथ्यू पेरी - फोटो : एएनआई/इंस्टाग्राम
कैसे हुआ था मैथ्यू पेरी का निधन?
  • मैथ्यू पेरी का निधन 28 अक्टूबर, 2023 को 54 साल की उम्र में हो गया था।
  • वह लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर के हॉट टब में बेहोशी की हालत में पाए गए थे।
  • उनकी मौत का मुख्य कारण केटामाइन के गंभीर प्रभावों को बताया गया था।
  • डूबना, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और बुप्रेनोरफिन के प्रभावों को भी निधन के कारणों में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें