फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traitors 2: ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज, इस बार और खतरनाक हुआ शो; जानें क्या कुछ होगा खास

Fri, 07 Aug 2026 12:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Traitors Season 2: ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानिए कब से शुरू होगा शो और इस बार क्या कुछ होगा खास। 

विज्ञापन
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का एलान होने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब इसका ऑफिशियल ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जो और काफी खतरनाक नजर आ रहा है। 

ट्रेलर में क्या कुछ खास? 
विज्ञापन

प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसका आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। इसके कैप्शन मेंं उन्होंने लिखा- ‘खेल शुरू हो चुका है। भरोसा करो...अगर हिम्मत है तो।’

वहीं ट्रेलर इस बार और खतरनाक नजर आ रहा है। शो को एक बार फिर करण जौहर होस्ट करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के शुरुआत में कंटेस्टेंट की झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें- मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा जैसे सितारे नजर आते हैं। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, शो और खतरनाक होता दिखाई देता है।

द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

सीजन 2 में कौन से सितारे आएंगे नजर?
इस सीजन में दर्शकों को मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, शाहनील गिल, दलीप ताहिल, हरमन सिंह, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का और तान्या पुरी समेत अन्य लोगों के बीच खेल का मुकाबला होता दिखेगा।

देखें ट्रेलर- 

विज्ञापन

कब से शुरू होगा शो?
बता दें कि ये शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जिसे करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। शो 13 अगस्त से शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ में दिखा TMKOC ट्विस्ट, बाघा और बावरी की हुई एंट्री! सोशल मीडिया पर छाए क्लिप्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें