फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adah Sharma: अदा ने कर दिखाया कुछ ऐसा, जिसे दुनिया में सिर्फ एक फीसदी इंसान कर सकते हैं, शेयर किया वीडियो

Sun, 07 Sep 2025 06:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adah Sharma Video: अभिनेत्री अदा शर्मा ने आज रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। यह काफी मजेदार है। अदा का कहना है कि वे जो कर रही हैं, ऐसा दुनिया में सिर्फ एक फीसदी लोग कर पाते हैं।
विज्ञापन
अदा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदा शर्मा अपनी अदाकारी के लिए मशहूर हैं। फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने उनकी लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा किया। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपडेट शेयर करती रहती हैं। आज रविवार को उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

यूजर्स से पूछा- 'आप एलियन हो या इंसान'?
अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो शेयर की है। वे अपने अंगूठे और उंगलियों से कुछ मुद्राएं बनाने की कोशिश करती हैं। हालांकि, वे परफेक्ट तरीके से ऐसा करने में सफल नहीं होतीं और फिर उनकी मां इसे बखूबी करके दिखाती हैं। अदा शर्मा दावा करती हैं कि ऐसा सिर्फ दुनिया में एक फीसदी लोग कर सकते हैं या फिर एलियन। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'क्या आप एलियन हो या इंसान'?
 

अदा की आंखों की खूबसूरती में खोए फैंस
अदा शर्मा के इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। अधिकांस यूजर्स उनकी आंखों की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बिना मेकअप के भी अदा शर्मा कितनी खूबसूरत लगती हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम तो सिर्फ आपकी आंखें ही देख रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'वैसे आपकी मम्मी किस प्लेनेट से हैं?' एक यूजर ने लिखा, 'आपने सबको अच्छी ड्यूटी पर लगा दिया है। आपकी अदा पर दुनिया फिदा'।

Varun Dhawan: वरुण धवन को 'बिजुरिया' सॉन्ग के लिए मिला बेस्ट डांस पार्टनर, लिखा- 'सॉरी जान्हवी कपूर'

विज्ञापन

यूजर्स ने पूछा- 'अगली मूवी कौन सी'?
फैंस अदा शर्मा से उनकी वर्क फ्रंट का अपडेट भी मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी अगली फिल्म कौन सी है? बहुत इंतजार है'। एक यूजर ने पूछा, 'कमांडो 4 कब आएगी'? इस पर अदा ने कहा, 'कमांडो, सनफ्लॉवर 2, केरल स्टोरी और रीता सान्याल देख लो 2-3 बार, तब तक बता देती हूं'।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें