ट्रेलर हुआ रिलीज
'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत एक चौंकाने वाली बात से होती है। जिसमें कहा गया है कि अगले 25 साल में भारत इस्लामिक स्टेट बन सकता है। फिर कहानी अलग-अलग राज्यों की तरफ जाती है। ट्रेलर में तीन हिंदू लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है- उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा। ये तीनों मुस्लिम लड़कों से प्यार करती हैं, लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है कि उनके पीछे धर्म बदलवाने का एक बड़ा प्लान है।
क्या खास है ट्रेलर में
राजस्थान में एक हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में अपनी 16 साल की बेटी के जबरन धर्म बदलवाने की शिकायत करता है। माता-पिता का दर्द साफ दिखता है। वहीं मध्य प्रदेश में एक हिंदू लड़की को प्यार के नाम पर धोखा दिया जाता है, शादी का झांसा देकर उसका धर्म बदलने की कोशिश की जाती है। उसकी तकलीफ और अकेलापन बहुत प्रभावित करता है। केरल में एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड से लिव-इन रिलेशनशिप के लिए कहता है, लेकिन जब लड़की अपना धर्म नहीं बदलने की बात करती है, तो झगड़ा बढ़ जाता है। उस पर दबाव बनाया जाता है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'द केरल स्टोरी 2' फिल्म, 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और सह-निर्माता आशिन ए. शाह हैं। विपुल अमृतलाल शाह और उनकी कंपनी 'सनशाइन पिक्चर्स' के साथ बनी यह फिल्म 'द केरल स्टोरी' की अगली कड़ी है, जो पहले से भी ज्यादा गहरी और डरावनी दिख रही है।
यह भी पढ़ें: 'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डुवैल को अनुपम खेर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- 'वह बहुत ईमानदार...'