श्रीकांत तिवारी वापस आ रहे हैं। मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय और सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक बार फिर श्रीकांत तिवारी अपनी टीम के साथ एक नए मिशन पर निकले हैं। हालांकि, इस बार कहानी में कई ट्विस्ट और नए एंगल देखने को मिलेंगे। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल है। अब ट्रेलर पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। जानिए ट्रेलर देखकर नेटिजेंस ने दिए कैसे रिएक्शन…
कभी निराश न करने वाली इकलौती भारतीय सीरीज
एक यूजर ने ‘द फैमिली मैन 3’ के ट्रेलर की तारीफ की है। यूजर ने कहा कि ‘द फैमिली मैन’ इकलौती भारतीय सीरीज है, जिसने कभी निराश नहीं किया। एक अन्य यूजर ने नए सीजन की कास्ट की तारीफ करते हुए लिखा कि इस बार सीरीज और भी बड़े स्तर पर नजर आ रही है। जयदीप अहलावत और मनोज बाजपेयी की टक्कर का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
यह खबर भी पढ़ेंः The Family Man 3: वॉन्टेड हुए श्रीकांत, परिवार को भी पता चली सच्चाई; यहां देखें 'द फैमिली मैन 3' का ट्रेलर
मनोज बाजपेयी को देखने के लिए उत्साहित हैं फैंस
कुछ नेटिजेंस ने सीजन 3 को पिछले दोनों सीजन से बड़ा और अधिक खतरनाक बताया है। दर्शकों का कहना है कि यह सीजन सबसे अलग होने वाला है। मनोज बाजपेयी को देखकर दर्शक उत्साहित हैं और उनके काम की तारीफ कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि सीजन 3 में एक बार फिर मनोज बाजपेयी का वो ही मजाकिया और जबरदस्त अंदाज देखने को मिलेगा।
21 नवंबर से होगा स्ट्रीम
‘द फैमिली मैन’ राज और डीके द्वारा निर्मित व निर्देशित है। यह 21 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगा। इस सीरीज की शुरुआत साल 2019 में इसके पहले सीजन से हुई थी। पहला सीजन सुपरहिट रहा। इसके बाद मेकर्स 2021 में इसका सीजन 2 लेकर आए, जिसे भी दर्शकों ने उतना ही पसंद किया और उसकी प्रशंसा की। अब चार साल के लंबे इंतजार के बाद ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन आ रहा है। इस बार सीरीज की कास्ट में जयदीप अहलावत और निमरत कौर के रूप में दो नए चेहरों को शामिल किया गया है। ये दोनों बड़े नाम है। जयदीप सीरीज में निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सीरीज में पुरानी कास्ट वही है, जिसमें प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा शामिल हैं।