फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Family Man 3 X Review: 'अच्छे मोड़ पर खत्म हुई 'फैमिली मैन 3', जानें यूजर्स को कैसा लगा मनोज बाजपेयी का शो

Fri, 21 Nov 2025 11:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Family Man 3 X Review: 'द फैमिली मैन' का सीजन तीन रिलीज हो चुका है। दर्शकों ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं दर्शकों को सीरीज कैसी लगी है।
विज्ञापन
द फैमिली मैन 3 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोज बाजपेयी की अदाकारी वाली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का सीजन तीन रिलीज हो चुका है। 21 नवंबर से इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। यह सीजन इसलिए खास है क्योंकि इसमें मनोज बाजपेयी के साथ जयदीप अहलावत भी हैं। दर्शकों को इस शो और इसकी कहानी का काफी इंतजार था। आखिरकार उनका इंतजार पूरा हुआ। इसे देखकर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


यूजर को है चौथे सीजन का इंतजार
एक्स यूजर ने 'फैमिली मैन 3' की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'द फैमिली मैन सीजन तीन बहुत अच्छे मोड़ पर खत्म हुआ। अब इसके चौथे सीजन का इंतजार है। सीरीज को जरूर देखें। सीरीज में नॉर्थ ईस्ट की लोकेशन बहुत अच्छी है।'



दर्शकों की उम्मीदों पर उतरी खरी
एक एक्स यूजर ने 'द फैमिली मैन 3' के बारे लिखा है 'द फैमिली मैन 3' में अभिनेताओं ने अच्छा अभिनय किया है। मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत ने अच्छा अभिनय किया है। यह सीरीज फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी है। इसमें नॉर्थ ईस्ट की कहानी नई है।
विज्ञापन




अभिनेताओं ने अच्छा काम किया
एक दूसरे यूजर ने 'द फैमिली मैन 3' के कलाकारों की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'पहले के दो सीजन अलग थे। ये सीजन उनसे मिलता जुलता है। मनोज बाजपेयी ने अच्छा अभिनय किया है। उन्होंने अपना सब कुछ दिया है। शारिब हाशमी और जयदीप अहलावत ने कमाल का अभिनय किया है।'





यूजर ने की टीम की तारीफ
एक एक्स यूजर ने 'द फैमिली मैन 3' की पूरी टीम की तारीफ की है। यूजर ने लिखा है 'द फैमिली मैन सीजन 3 देखा। टीम ने बहुत अच्छा काम किया है। यह सुमन कुमार की अच्छी रचना है। कहानी और अभिनय सब कुछ बहुत अच्छा है।'



बेहतर हो सकती थी सीरीज
एक यूजर ने 'द फैमिली मैन' सीजन 3 को औसत दर्जे का बताया है। उन्होंने लिखा है 'द फैमिली मैन सीजन 3 सीरीज अच्छी थी लेकिन यह और भी अच्छी हो सकती थी। इस बार श्रीकांत तिवारी ने वांटेड मैन की भूमिका निभाई लेकिन पारिवारिक व्यक्ति के तौर पर वह थोड़े पीछे रह गए।'

यूजर ने कहानी को बताया पुरानी
एक दूसरे यूजर ने सीरीज की कहानी को पुरानी बताया है। उन्होंने लिखा 'राज एंड डीके, हमारी पसंदीदा वेब सीरीज के साथ आपने क्या किया? आपने तो उसी कहानी को आगे बढ़ाया कि भारत सरकार और भारतीय एजेंसियां कुछ भारत में जन्मे निजी संगठन के खिलाफ लड़ती हैं। नयापन कहां है? आपने निराश किया।' 

सीरीज को बताया बोरिंग
एक यूजर ने सीरीज को बोरिंग बताया है। उन्होंने लिखा है 'बहुत बोरिंग। कोई सस्पेंस नहीं, कोई ड्रामा नहीं, कोई थ्रिल नहीं। सिर्फ अलग एक्टिंग है। ऐसा लगता है कि सीजन तीन को बिना किसी कहानी के लाया गया। छह घंटे बेकार हो गए। उम्मीदों पर पानी फिर गया। लगता है ये लोग सीजन चार को भी खराब कर देंगे।'
 
विज्ञापन

अगले सीजन का है इंतजार
एक यूजर को द फैमिली मैन 3 सीरीज अच्छी लगी है। उसने लिखा है 'द फैमिली मैन 3 को बार-बार देखा और यह आपको आखिरी मिनट तक बांधे रखती है। कलाकार अच्छे हैं। एक्टिंग और कहानी भी बहुत अच्छी है। सच में अगले सीजन का इंतजार है। आखिरी शॉट जहां सीरीज खत्म हुई है उसे जरूर देखें।'



'फैमिली मैन 3' के बारे में
द फैमिली मैन सीजन तीन में मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत, शारिब हाशमी, प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग हैं। सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है। इस सीजन में सुमन कुमार और तुषार सेठ भी डायरेक्टर के तौर पर शामिल हुए हैं। सीरीजी के लेखक राज एंड डीके और सुमन कुमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें