फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कमांडो' में नेगेटिव किरदार निभाने के बाद जयदीप अहलावत के पास आने लगे थे अजीब ऑफर, फिर इस तरह बदली छवि

Sun, 23 Nov 2025 09:56 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaideep Ahlawat: 'कमांडो' में नेगेटिव किरदार निभाने के बाद एक वक्त ऐसा आया, जब जयदीप अहलावत के पास अजीब तरह के ऑफर आने लगे। इस पर उन्होंने बात की है।
विज्ञापन
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी नई सीरीज 'द फैमिली मैन 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया है और उनका सामना मनोज बाजपेयी से हुआ है। सीरीज में उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। यह पहली बार नहीं है जब जयदीप अहलावत ने किसी प्रोजेक्ट में नेगेटिव किरदार निभाया है। नेगेटिव किरदार निभाने पर उनकी कैसी छवि बन गई थी इस पर उन्होंने बात की है।
विज्ञापन

जयदीप के पास आने लगे अजीब ऑफर
न्यूज 18 से बातचीत में जयदीप अहलावत ने बताया 'एक समय ऐसा भी था जब मुझे कई ऑफर ठुकराने पड़े थे। यह मौका 'कमांडो' में काम करने के बाद आया था। मुझे कई अजीब तरह के नेगेटिव किरदार के ऑफर आने लगे थे। फिल्म में मैंने जो किरदार किया था वह थोड़ा अजीब और अलग था। हर कोई मुझे अजीब तरह के नेगेटिव रोल ऑफर करता। यह परेशान करने वाला था। अगर आप कुछ अलग करते हैं तो आपके पास आने वाली हर दूसरी स्क्रिप्ट वैसी ही होती है। मैं ऐसे रोल क्यों करूं। मैं बार-बार वही किरदार नहीं करना चाहता।'

जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मों और शोज में काम करके बदली छवि
जयदीप ने आगे बताया कि उन्होंने कुछ फिल्मों और शोज में काम किया तब उनकी छवि में बदलाव हुआ। जयदीप ने कहा 'मैं अब कह सकता हूं कि अब मेरा कुछ फिल्ममेकर और प्रोडक्शन हाउस से संपर्क हुआ है। लोगों ने अब मुझे अलग तरह से स्वीकार करना शुरू कर दिया है। अब मेरी पहुंच भी बढ़ी है।'

'पहले किसी प्रोजेक्ट पर इतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला', 'द फैमली मैन 3' में अपने किरदार पर बोलीं निमरत कौर

विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट में जयदीप ने किया अच्छा काम
जयदीप अहलावत ने शो और फिल्म दोनों से कामयाबी हासिल की है। उन्होंने 'पाताल लोक', 'द ब्रोकन न्यूज' और 'बार्ड ऑफ ब्लड' जैसे शोज में अच्छा काम किया है। उन्होंने 'राजी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'महाराज', 'जाने जान' और 'एन एक्शन हीरो' में बेहतरीन अभिनय किया है। इसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें