शेफाली के बयान दर्ज, पूछे गए सवाल
शेफाली बग्गा को चर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अपने रायपुर स्थित कार्यालय तलब किया। ईडी के ऑफिस पहुंचीं शेफाली से कई सवाल पूछे गए और उनके बयान दर्ज किए गए। शेफाली चर्चित टीवी होस्ट हैं। साथ ही उनके म्यूजिक वीडियो भी आ चुके हैं। इसके अलावा वे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का हिस्सा भी रही हैं।
क्या शेफाली के खिलाफ मिले हैं सबूत?
एक अधिकारी के मुताबिक, 'एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) रायपुर जोनल ऑफिस में टेलीविजन होस्ट शेफाली बग्गा से महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में पूछताछ कर रही है। शेफाली बग्गा, खंजन जगदीश कुमार ठक्कर की करीबी सहयोगी हैं, जो भारत में बेटिंग एप चलाते और प्रमोट करते हैं। वह उन बेटिंग एप्स का चेहरा भी बन गई हैं, जो दुबई और लंदन जैसे विदेशी शहरों से चलाए जा रहे हैं। इस मामले में ऐसे सबूत और प्रमोशनल पेज मिले हैं, जिनमें शेफाली न सिर्फ बेटिंग एप को प्रमोट कर रही हैं, बल्कि खिलाड़ियों को टिप्स भी दे रही हैं'।