फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Conjuring Last Rites X Review: दर्शकों को कम डरा पा रही ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’, नेटिजंस बोले- समय की बर्बादी

Fri, 05 Sep 2025 10:53 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Conjuring Last Rites in Theatre: हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे लेकर नेटिजंस एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘द कॉन्ज्यूरिंग’ यूनिवर्स का अंतिम भाग ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ आज शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। फिल्म को देखने के बाद एक्स पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों द्वारा फिल्म को मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। जानिए दर्शकों को  कैसी लगी ये फिल्म। 

विज्ञापन


नेटिजंस ने दिए मिले-जुले रिएक्शंस
माइकल चावेस के निर्देशन में बनी ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को देखने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं एक्स पर आ रही हैं। हालांकि, ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ का ये अंतिम भाग दर्शकों को कम पसंद आ रहा है, यानी कि मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘पूरी तरह से निराशाजनक है। हॉरर और थ्रिलर के प्रशंसकों के लिए इसमें कुछ भी नया या दिलचस्प नहीं है। यह समय की बर्बादी और एक बड़ी निराशा है।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये फिल्म अन्य भागों की तरही नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें: The Bengal Files X Review: विवेक अग्निहोत्री की बंगाल फाइल्स को देखकर हिल गए लोग, बोले- ‘फिल्म नहीं आईना है’
विज्ञापन

 

 



फिल्म के बारे में
'द कॉन्ज्यूरिंग' फिल्म के जितने भी पार्ट हैं, वो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। इन फिल्मों में पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लॉरेन वॉरेन द्वारा की गई वास्तविक केस को फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ इस सीरीज का अंतिम भाग है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें