फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bride Teaser: अमेरिकी फिल्म 'द ब्राइड' का टीजर रिलीज, हॉरर और सस्पेंस दोनों का है तड़का

Tue, 23 Sep 2025 10:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Bride Movie Teaser: फिल्म 'द ब्राइड' का दिलचस्प टीजर आज मंगलवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मैगी गिलेनहाल संभाल रहे हैं। जानिए कैसा है टीजर?
विज्ञापन
'द ब्राइड' - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी फिल्म 'द ब्राइड' के टीजर से पर्दा हट गया है। आज मंगलवार 23 सितंबर को मेकर्स ने इसे यूट्यूब पर जारी किया है। 'द ब्राइड' एक अमेरिकी मॉन्स्टर फिल्म है, जिसमें जेसी बकले, क्रिश्चियन बेल, पीटर सार्सगार्ड और एनेट बेनिंग जैसे सितारों ने अहम भूमिका अदा की हैं। फिल्म का निर्देशन मैगी गिलेनहाल ने किया है। 

विज्ञापन

 

हॉरर और सस्पेंस से भरा है टीजर
फिल्म 'द ब्राइड' का टीजर वॉर्नर ब्रदर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें दर्शकों को हॉरर और सस्पेंस दोनों का जबर्दस्त डोज मिलने वाला है। टीजर ही शुरुआत ही डरावनी आवाज से होती है, जिसमें मदद के लिए पुकार लग रही है। 

कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म जेम्स व्हेल की साल 1935 में आई फिल्म 'ब्राइड ऑफ फ्रैंकस्टीन' से प्रेरित है।  'ब्राइड ऑफ फ्रैंकस्टीन' फिल्म खुद मूल रूप से 1818 के नोवल 'फ्रैंकनस्टाइन: ऑर, द मॉडर्न प्रोमिथियस' पर आधारित है। अमेरिकी फिल्म फिल्म 'द ब्राइड' अगले साल रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 06 मार्च 2026 है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही 'जॉली एलएलबी 3', जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन

नेटिजन्स ने दिए रिएक्शन
लेखक-निर्देशक के रूप में यह मैगी गिलेनहाल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2021 में ड्रामा 'द लॉस्ट डॉटर' बनाई थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा के लिए ऑस्कर नामांकन मिला था। टीजर में देखा जा सकता है कि 'द ब्राइड' विजुअल्स की कसौटी पर आकर्षक है। इसमें कॉस्ट्यूम और मेकअप के मामले में भी कसर नहीं छोड़ गई है। टीजर पर दर्शकों के रिएक्शन आ रहे हैं। हालांकि, प्रतिक्रिया मिली जुली है। कुछ यूजर्स को टीजर कमजोर लगा है। वहीं, कुछ नेटिजन्स को पसंद आया है। देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें