द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अनुपम खेर ने निभाया महात्मा गांधी का किरदार
‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर महात्मा गांधी का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके किरदार की झलक भी देखने को मिल रही है। वहीं उनके डायलॉग भी सुनाई दे रहे हैं। इसके अलावा ट्रेलर में मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी के किरदारों की भी झलक मिली।
इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: The Bengal Files Row: अभिनेत्री पल्लवी ने पूछा- क्या कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर? फिल्म रोकने को बताया गलत
दर्शन कुमार और सिमरत कौर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
1946 में हुए कोलकाता दंगों को दिखाएगी फिल्म
‘द बंगाल फाइल्स’ में 1946 में हुए कोलकाता दंगों और नोआखाली नरसंहार जैसी घटनाओं को दिखाया जाएगा। फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में भी घिरी है। फिल्म मेकर्स का कहना है कि उन्हें फिल्म की घोषणा के बाद से ही धमकियां दी जा रही हैं और परेशान किया जा रहा है।
5 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
5 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि ये सभी सितारे ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी दिखाई दिए थे।