फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: अकादमी ने साझा किया 'कभी खुशी कभी गम' का ये दृश्य, फैंस से पूछा दिलचस्प सवाल

Sat, 02 Nov 2024 09:48 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Academy shared Shah Rukh Khan's iconic scene from K3G: अकादमी ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का हैलिकॉप्टर वाला दृश्य साझा करते हुए पूछा है कि क्या ये शाहरुख खान का सबसे बेहतरीन एंट्री सीन है? इस पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @theacademy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान, आज 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दिवाली का त्यौहार भी मनाया जा रहा था। ऐसे में अकादमी ने अभिनेता की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का एक दृश्य साझा किया है, जो इस मौके पर बिलकुट सटीक बैठता है। अकादमी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर कभी खुशी कभी गम से रायचंद हवेली की दिवाली वाला सीन साझा किया है, जिसे लेकर फैंस ने भी काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

विज्ञापन


अकादमी ने साझा किया शाहरुख का ये दृश्य
अकादमी द्वारा फिल्म से साझा किए गए सीन में शाहरुख का किरदार राहुल रायचंद एक काले हेलिकॉप्टर से उतरता और जैसे ही जमीन पर पैर रखता है, उसकी मां नंदिनी रायचंद को अपने बेटे की उपस्थिति का आभास हो जाता है। अकादमी ने इस यादगार को साझा करते हुए लिखा, "मां का पूर्वानुमान हमेशा सही होता है।" इस पोस्ट पर एक और कमेंट करते हुए अकादमी के इंस्टाग्राम हैंडल की तरफ से पूछा गया कि क्या ये शाहरुख का सबसे बेहतरीन एंट्री सीन है? इसके बाद इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी। फैंस ने भी प्रतिक्रियाएं देते हुए इसे उनका सबसे बेहतरीन एंट्री सीन बताया है। 
इस फिल्म के संगीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं अनु मलिक
विज्ञापन

बेहद लोकप्रिय है ये दृश्य
इस सीन में जब जया को आभास होता है कि शाहरुख आ रहे हैं, तो वो दरवाजे की ओर बढ़ती हैं, लेकिन बाद में जब उन्हें अपने आभास पर संदेह होता है, तो वह निराश होकर पीछे मुड़कर चलने लगती हैं। इस बीच उन्हें शाहरुख नजर आते हैं, जो मुस्कुराते हुए उन्हें इशारा कर रहे होते हैं। इस दौरान राहलु रायचंद के किरदार में शाहरुख उनसे पूछते हैं,"अरे मां, हर बार मेरे आने से पहले तुम्हें मेरी उपस्थिति का एहसास कैसे हो जाता है?" जया आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान के साथ उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। ये इस फिल्म के बेहतरीन और लोकप्रिय दृश्यों में से एक है। 
विज्ञापन


Shahrukh Khan: हीरो बनकर लूटा दिल, विलेन बनकर छोड़ी छाप, हर किरदार में शाहरुख खान ने मनवाया अभिनय का लोहा
साल 2001 में रिलीज हुई थी फिल्म 
साल 2001 में रिलीज हुई 'कभी खुशी कभी गम' का निर्देशन करण जौहर ने किया है। फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, जया बच्चन, काजोल, करीना कपूर जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। बात करें शाहरुख के वर्क फ्रंट की, तो वो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें वो एक डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। 
Karan Arjun – What a Joke: आसिफ शेख के ‘व्हाट अ जोक’ की असली कहानी, गुलशन ग्रोवर के आउट होने से चमकी किस्मत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें