फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला: ऑस्कर ने शेयर किया दीपिका-रणवीर की फिल्म का गाना, यूजर्स ने दिए गजब रिएक्शन; देखें पोस्ट

Mon, 09 Nov 2026 11:18 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दीपिका-रणवीर की फिल्म 'रामलीला' साल 2013 में रिलीज हुई थी।
  • इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।
  • बता दें कि द अकादमी ने इससे पहले दीपिका-रणबीर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का एक सीन भी शेयर किया था।
विज्ञापन
नगाड़ा संग ढोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सितारे, फिल्में और उनके गानों का जादू सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में हिंदी सिनेमा के चाहने वाले मौजूद हैं। यही वजह है कि भारतीय फिल्मों के कई ऐसे गाने हैं, जिन्हें आज भी दुनियाभर में पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया के दौर में अब इन गानों की गूंज उन अंतरराष्ट्रीय मंचों तक भी पहुंच रही है, जहां से भारतीय सिनेमा को मिलने वाली तारीफ खास मायने रखती है। इसी कड़ी में अब ऑस्कर के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज 'द अकादमी' ने बॉलीवुड के एक मशहूर गाने को शेयर कर लोगों का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि यह गाना दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म से जुड़ा है। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब द अकादमी यानी ऑस्कर के आधिकारिक पेज पर दीपिका पादुकोण का कोई पोस्ट शेयर किया गया हो। इससे पहले भी यह अभिनेत्री की फिल्मों से जुड़े सीन शेयर कर चुका है।
Trending Videos

नगाड़ा संग ढोल - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर ने शेयर किया 'नगाड़ा संग ढोल' गाना
दरअसल, द अकादमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' का लोकप्रिय गाना 'नगाड़ा संग ढोल' शेयर किया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

गाने में दीपिका का गरबा डांस और उनका पारंपरिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसे श्रेया घोषाल और उस्मान मीर ने अपनी आवाज दी है। द अकादमी ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'बॉलीवुड के सपने कुछ ऐसे ही होते हैं।' पोस्ट में फिल्म का नाम, निर्देशक और गाने से जुड़ी जानकारी भी दी गई है।

दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
अब इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया। एक ने लिखा, 'अकादमी, दीपिका आपकी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, है ना?' दूसरे शख्स ने लिखा, 'दीपिका पादुकोण के मोमेंट्स पोस्ट करना अब एकेडमी की आदत बन गई है।' तीसरे ने लिखा कि दीपिका पादुकोण आप एक आइकॉनिक महिला हैं। एक अन्य ने लिखा कि अकादमी यह नवरात्रि के लिए है, दिवाली के लिए नहीं। एक यूजर ने लिखा, 'अकादमी दीपिका पादुकोण की दीवानी है और कोई कैसे नहीं हो सकता।'
विज्ञापन

ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी शेयर किया था पोस्ट
बता दें कि इससे पहले अगस्त में भी द अकादमी ने 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका पादुकोण द्वारा निभाए गए किरदार 'नैना तलवार' के फेमस डायलॉग का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें