'थामा' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'थामा' ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले सप्ताह में इस फिल्म की कमाई 108.4 करोड़ रुपये रही। दूसरे सप्ताह में भी यह फिल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। अब तक यह धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन दर्शकों को आकर्षित कर पा रही है। कल बुधवार को 16वें दिन 'थामा' ने 1.9 करोड़ रुपये कमाए थे। आज खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसका कलेक्शन 71 लाख रुपये हो चुका है, जिनमें रात 10 बजे तक और इजाफा होगा। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस 126.66 करोड़ रुपये हो चुका है।
'एक दीवाने की दीवानियत' का बॉक्स ऑफिस
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म 'एक दीवाने...' ने ओपनिंग डे पर नौ करोड़ रुपये कमाए थे। पहले सप्ताह इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 55.15 करोड़ रुपये रहा। दूसरे सप्ताह में भी इसका प्रदर्शन शानदार चल रहा है। कल 16वें दिन फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज गुरुवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कारोबार 71.03 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
रेस में कौन आगे?
फिल्म 'थामा' बेशक 126 करोड़ रुपये कमा चुकी है, मगर अभी तक यह फिल्म अपनी लागत नहीं वसूल पाई है। इसे करीब 145 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। वहीं, 'एक दीवाने...' का बजट करीब 30 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। वहीं, यह फिल्म 71 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस हिसाब से यह सुपरहिट का तमगा हासिल कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस के मैदान में मैडॉक की 'थामा' को 'एक दीवाने...' ने शिकस्त दे दी है।