फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy Vijay: थलापति विजय के 50वें जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा स्पेशल गिफ्ट, सुपरहिट फिल्म फिर से होगी रिलीज

Tue, 04 Jun 2024 04:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय थलापति की सुपर डुपर हिट फिल्म को एक बार फिर से सिनामाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस खबर से विजय के फैंस में खासा उत्साह है। जानिए कब, कहां और कौन सी फिल्म फिर से होगी रिलीज।
 
विज्ञापन
विजय थलापति - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय थलापति साउथ के उन अभिनेताओं में से हैं, जिनकी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। विजय थलापति स्टारर फिल्म 'घिल्ली' को हाल ही में एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसको लेकर उनके फैंस बेहद खुश भी नजर आए। अब विजय की एक और फिल्म फिर से रि-रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन


'पोकिरी'
विजय थलापति साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'पोकिरी' को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस बात से विजय के फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय के 50वें जन्मदिन पर फिल्म 'पोकिरी' को एक बार फिर से रि-रिलीज किया जाएगा। यह कह सकते है कि इस फिल्म के जरिए विजय अपने फैंस को अपने जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट देंगे। फिल्म 'पोकिरी' के विक्रेताओं में से एक करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया है। 

एक्स अकाउंट पर दी जानकारी
फिल्म 'पोकिरी' के डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म को लेकर एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके फिल्म की रि-रिलीज की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म के कई पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ''विजय के फैंस सावधान हो जाइए, क्योंकि थलपति विजय की फिल्म पोकिरी एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। किंग ऑफ इंडिया बड़े पर्दे पर 21 जून को अपने 50वें जन्मदिन से एक दिन पहले वापस आ रहा है।
विज्ञापन

 

फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह
जैसे ही डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म 'पोकिरी' के बारें में सोशल मीडिया पर जानकारी दी, वैसे ही यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक फैन ने लिखा, ''यह बहुत ही शानदार खबर है, मैं किंग ऑफ सिनेमा को एक बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हूं।'' एक और फैन ने लिखा, ''सिनामघरों में देखने लायक फिल्म है पोकिरी'', एक और फैन ने लिखा, ''हमें फिल्म की रि-रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।'' इनके अलावा भी कई फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ इमोजी भेज रहे हैं।

बता दें कि फिल्म 'पोकिरी' 2007 में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लोगों के बीच काफी मशहूर हो गई थी। इस फिल्म में विजय के अलावा असिन, प्रकाश राज और मुकेश तिवारी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के निर्देशन कि जिम्मेदारी प्रभु देवा ने संभाली थी। फिल्म की पटकथा का पूरा श्रेय पूरी जगन्नाथ को जाता है। फिल्म का निर्माण रमेश सिंगानामाला ने किया है। फिल्म का मधुर संगीत मनी शर्मा ने सजाया है और सिनेमेटोग्राफी का पूरा क्रेडिट निरव शाह को जाता है। 
विज्ञापन

Heeramandi 2: 'हीरामंडी 2' जल्द ही ओटीटी पर देगी दस्तक, वेब सीरीज में लज्जो निभाएंगी भूतनी का किरदार!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें