फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy 68: 'थलापति 68' का आधिकारिक एलान, विजय के फैंस बोले- 'अब टूटेंगे सभी रिकॉर्ड'

Sun, 21 May 2023 04:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

थलपति विजय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलपति 68' का आधिकारिक एलान कर दिया है। इसके जरिए सुपरस्टार पहली बार वेकंट प्रभु के साथ काम करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
थलपति 68 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थलपति विजय की अगली फिल्म को लेकर बीते लंबे समय से कई रिपोर्ट सामने आ रही थीं। वहीं, अब सुपरस्टार ने 21 मई, रविवार को पोस्ट कर अपनी अपकमिंग मूवी की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। इस मूवी का नाम 'थलपति 68' है, जिसके लिए स्टार ने फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु के साथ हाथ मिलाया है। यह वेंकट और थलपति के बीच पहला सहयोग होने जा रहा है। 

'थलपति 68' की आधिकारिक घोषणा

थलपति विजय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक अनाउंसमेंट वीडियो साझा कर अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह धमाकेदार वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, और फैंस महज एलान मात्र से इसे ब्लॉकबस्टर बताते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प वीडियो को वेंकट प्रभु ने भी साझा किया है और इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'सपने सच होते हैं। ईश्वर की दया है।' एक यूजर ने अनाउंसमेंट वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, 'अब टूटेंगे सभी रिकॉर्ड।' दूसरे ने लिखा है, 'ब्लॉकबस्टर फिल्म लोड हो रही है।'

विज्ञापन


Nawazuddin Siddiqui: 'झूठ भी बोलता हूं, लेकिन प्यार में प्योर हूं..', नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने क्यों कही ऐसी बात

एजीएस एंटरटेनमेंट करेगी फिल्म निर्माण

'थलपति 68' का निर्माण कल्पना एस अघोरम की एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा और इसका संगीत युवान शंकर तैयार करेंगे। युवान ने भी इस मूवी के अनाउंसमेंट वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। साथ ही युवान ने कैप्शन में लिखा है, 'विजय के साथ लंबे समय के बाद जुड़कर बेहद खुश हूं।' 'थलपति 68' एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 25वीं फिल्म है, और 2019 की ब्लॉकबस्टर 'बिगिल' के बाद विजय के साथ प्रोडक्शन हाउस की यह दूसरी फिल्म होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सेलेब्स के कान अपीयरेंस पर किया कटाक्ष, कहा- यह फैशन शो नहीं है

'थलपति 68' के स्टारकास्ट का इंतजार 

एजीएस एंटरटेनमेंट ने एक बयान में कहा, 'यह एजीएस की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी। यह एक मनोरंजक फिल्म होगी जिसे सभी दर्शकों द्वारा पसंद किया जाएगा। इसमें वैश्विक मानकों के सर्वश्रेष्ठ तकनीशियन होंगे।' 'थलपति 68' के स्टारकास्ट की लिस्ट आनी अभी बाकी है। वहीं, इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसके वर्ष 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देने की संभावना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें