फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terence Stamp: 'सुपरमैन' फिल्मों के एक्टर का हुआ निधन, टेरेंस स्टैम्प ने 87 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा

Sun, 17 Aug 2025 11:35 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Terence Stamp Death News: हॉलीवुड एक्टर टेरेंस स्टैम्प का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। टेरेंस को सुपरमैन फिल्म में उनके जनरल जॉड के किरदार के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
टेरेंस स्टैंप - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश सिनेमा के दिग्गज अभिनेता टेरेंस स्टैम्प का निधन हो गया है। अपने छह दशकों के करियर में एक्टर ने कई यादगार किरदारों को पर्दे पर जीवंत किया। 87 वर्षीय अभिनेता का निधन रविवार को हुआ, जिसकी पुष्टि उनके परिवार द्वारा प्रकाशित एक ऑनलाइन नोटिस से हुई।
विज्ञापन


अभिनय की शुरुआत और शुरुआती सफलता
लंदन में जन्मे टेरेंस स्टैम्प ने 1962 में समुद्री बैकड्रॉप पर आधारित फिल्म 'बिली बड' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस पहली ही फिल्म के लिए उन्हें ऑस्कर नामांकन प्राप्त हुआ। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।

जनरल जॉड के किरदार से पहचान
हालांकि स्टैम्प ने कई गंभीर और भावुक भूमिकाएं निभाईं, लेकिन उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता मिली 1978 की ‘सुपरमैन’ और 1980 की ‘सुपरमैन II’ में जनरल जॉड के किरदार से। टेरेंस स्टैम्प की सबसे सराही गई भूमिकाओं में 1994 की ‘द एडवेंचर ऑफ प्रिसिला, क्वीन ऑफ द डेजर्ट’ भी शामिल है, जिसमें उन्होंने एक ट्रांससेक्शुअल महिला बर्नाडेट की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Divya Khossla: 'एक चतुर नार' के लिए झुग्गी-झोपड़ी में रहीं टी-सीरीज की मालकिन, दिव्या खोसला के पोस्ट से खुलासा

इस किरदार को उन्होंने जिस संवेदनशीलता और गरिमा के साथ निभाया, उसने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया। 1999 में आई स्टीवन सोडरबर्ग की ‘द लाइमी’ में उनका केंद्रीय किरदार एक पिता के बदले की भावना से भरा था, जो आज भी क्राइम ड्रामा के प्रशंसकों की पसंदीदा फिल्मों में गिना जाता है।
विज्ञापन


टीवी में भी किया काम
टेरेंस स्टैम्प ने न केवल फिल्मों में अभिनय किया, बल्कि थिएटर और टेलीविजन पर भी सक्रिय रहे। उनकी आवाज़, स्क्रीन प्रेजेंस और गहराई से भरे किरदार उन्हें एक ऐसे अभिनेता के रूप में स्थापित करते हैं, जिन्होंने केवल अभिनय नहीं किया, बल्कि हर किरदार को जिया। उनके निधन से फिल्म जगत में एक युग का अंत हुआ है, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार- खासकर जनरल जॉड, हमेशा सिनेमा के इतिहास में जीवित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें