फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tere Ishq Mein: 'बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड', 'तेरे इश्क में' के ट्रेलर पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 14 Nov 2025 09:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tere Ishk Mein Trailer Reactions: धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद यूजर्स ने क्या रिएक्शन दिया है, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
तेरे इश्क में - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की इंटेंस लवस्टोरी 'तेरे इश्क में' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में धनुष शंकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में इश्क और जुनून में नफरत और गुस्से की कहानी देखी जा रही है। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस ने क्या कुछ रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेलर पर फैंस का रिएक्शन
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- धनुष के करियर का सबसे बेहतरीन ट्रेलर। वहीं एक और यूजर ने लिखा-  'ट्रेलर वाकई बहुत पसंद आया… धनुष और कृति की केमिस्ट्री कमाल की है, सिनेमैटोग्राफी भी शानदार लग रही है। वीएफएक्स थोड़ा कमज़ोर है, लेकिन इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। फिल्म की दीवानगी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। मुझे भी शामिल समझिए।'
 
 
विज्ञापन

 

ट्रेलर में दिखी क्या कहानी? 
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है धनुष के किरदार शंकर से जो कि फ्लाइंग लेफ्निेंट हैं और उनकी मुलाकात कृति सेनन से होती है। इसके बाद कहानी पीछे जाती है जहां शंकर बहुत एग्रेसिव, हिसंक और गुस्से वाला इंसान है लेकिन जैसे ही वो कृति के सामने आता है, सबकुछ भूल जाता है। उसे इश्क हो जाता है और वो पूरी दिल्ली फूंकने तक की बात कहता है। धनुष के किरदार को पूरी तरह से एक तरफा इश्क में पागल और जुनूनी दिखाया गया है, वहीं कृति का किरदार भी पहले तो शंकर से दूर भागता है लेकिन फिर बाद में खुद भी प्यार में पड़ जाता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Tere Ishk Mein Trailer: प्यार, गुस्सा और जुनून की कहानी लेकर आए धनुष और कृति, तेरे इश्क में का ट्रेलर रिलीज

28 नवंबर को होगी रिलीज
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। पहले इस फिल्म को 21 नवंबर को ही रिलीज होना था, लेकिन अब इसकी डेट को एक हफ्ते और आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। वहीं इस फिल्म का प्रदर्शन काफी हद आनंद एल राय के करियर का भविष्य भी तय करेगा। क्योंकि उनकी पिछली फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें