फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Teja: तेलुगु एक्टर रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 16 Jul 2025 08:40 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Teja’s Father Death: मशहूर अभिनेता रवि तेजा के पिता के निधन की खबर आते ही तेलुगु सिनेमा में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन
रवि तेजा और उनके पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का मंगलवार (15 जुलाई) की रात 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, राजगोपाल का निधन अभिनेता के हैदराबाद स्थित आवास पर हुआ। राजगोपाल के निधन से तेलुगु सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई। अभी अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


ये था मौत का कारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपतिराजू राजगोपाल राजू का निधन बढ़ती उम्र के चलते होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते हुआ। उनके परिवार में पत्नी राज्य लक्ष्मी और दो बेटे, रवि तेजा और रघु राजू हैं। उनके तीसरे बेटे भरत राजू की कुछ साल पहले हैदराबाद में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। भूपतिराजू राजगोपाल राजू आंध्र प्रदेश के जग्गमपेटा के रहने वाले थे।

जल्द ही ‘मास जथारा’ में नजर आएंगे रवि तेजा
रवि तेजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ में नजर आए थे। साल 2024 में रवि तेजा की तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। अब अभिनेता जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'मास जथारा' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भानु भोपवरपु ने किया है और यह एक धमाकेदार एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। रवि तेजा की गिनती तेलुगु सिनेमा के टॉप एक्टर्स में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें