फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit 3: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही नानी की ‘हिट 3’, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म

Sat, 24 May 2025 03:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hit 3 Ott Release: अगर आपने अभी तक हिट 3 नहीं देखी है, तो अब देखने के लिए तैयार हो जाइए। इस दिन ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है नानी की फिल्म।
विज्ञापन
नानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु स्टार नानी की हालिया रिलीज फिल्म ‘हिट 3’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। अगर आपने थिएटर में ये फिल्म मिस कर दी थी, तो अब आप ओटीटी पर इस फिल्म को घर बैठकर देख सकते हैं। जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म।

नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन के बाद अब सैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित ‘हिट द थर्ड केस’ अपने ओटीटी रिलीज को तैयार है। ‘हिट 3’ 29 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्मों में इस गुरुवार यानी 29 मई को दिखा रही है। जिससे साफ है कि ‘हिट 3’ 29 मई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

1 मई को रिलीज हुई थी फिल्म
‘हिट 3’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ ‘रेड 2’, ‘रेट्रो’ और ‘द भूतनी’ जैसी कई फिल्में भी रिलीज हुई थीं। इसके बावजूद ‘हिट 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Nani: ‘हिट 3’ की सफलता के बीच, नानी का फैंस को तोहफा; अपनी अगली फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट

ये कलाकार आए हैं फिल्म में नजर
‘हिट 3’ की कहानी अर्जुन सरकार नामक एक गुस्सैल पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी रवींद्र विजय, प्रतीक बब्बर, कोमली प्रसाद, टिस्का चोपड़ा, सूर्या श्रीनिवास जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में अदिवि शेष और कार्ति के कैमियो भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें