फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Posani Krishna Murali: तेलुगु अभिनेता पोसानी कृष्ण मुरली हैदराबाद में गिरफ्तार, लगी गैर-जमानती धाराएं

Wed, 26 Feb 2025 11:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Posani Krishna Murali: बुधवार को तेलुगु के मशहूर फिल्म अभिनेता और लेखक पोसानी कृष्ण मुरली को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अभिनेता को हैदराबाद के येलारेड्डीगुडा में न्यू साइंस कॉलोनी के पास उनके आवास से हिरासत में लिया गया है।
 
विज्ञापन
पोसानी कृष्ण मुरली हैदराबाद में गिरफ्तार - फोटो : इंस्टाग्राम @posani_krishna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को तेलुगु के मशहूर फिल्म अभिनेता और लेखक पोसानी कृष्ण मुरली को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अन्नामय्या जिले के पुलिस अधीक्षक बी कृष्ण राव ने पीटीआई से बताया कि कृष्ण मुरली को हैदराबाद में रात 8.45 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभिनेता को हैदराबाद के येलारेड्डीगुडा में न्यू साइंस कॉलोनी के पास उनके आवास से हिरासत में लिया है ।

विज्ञापन


इन धाराओं में हुई गिरफ्तारी
पीटीआई के मुताबिक कृष्ण मुरली की पत्नी को दिए गए गिरफ्तारी नोटिस के अनुसार, उन्हें बीएनएस धारा 196, 353 (2) और 111 के साथ 3 (5) के साथ-साथ बीएनएसएस धारा 47 (1) और (2) के तहत गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी के कारण के बारे में पुलिस से अभी और स्पष्टीकरण आना बाकी है। 

यह खबर भी पढ़ें: Superboys Of Malegaon Review: ‘ढीले स्क्रूवालों’ की इमोशनल कहानी, नासिर शेख के जज्बे को सलाम करती सोशल फिल्म
विज्ञापन


गैर-जमानती धाराएं लगी
नोटिस के मुताबिक अभिनेता को गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। संबेपल्ली सब-इंस्पेक्टर के द्वारा दिए गए नोटिस में कहा गया है, "कृष्ण मुरली पर जिस अपराध का आरोप लगाया गया है, वह गैर-जमानती है और उन्हें न्यायिक हिरासत के लिए राजमपेट के प्रथम श्रेणी के अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया गया है।" 

यह खबर भी पढ़ें: Dhanashree Verma: तलाक की अफवाहों के बीच धनश्री ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, नेटिजन्स बोले- 60 करोड़ का टर्नओवर…

वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी से जुड़े थे अभिनेता
पुलिस फिलहाल अभिनेता को आंध्र प्रदेश भेज रही है। कृष्ण मुरली की गिरफ्तारी गन्नावरम के पूर्व विधायक और वाईएसआरसीपी नेता वल्लभनेनी वामसी की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुई है। कृष्ण मुरली वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी से जुड़े थे और पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान आंध्र प्रदेश फिल्म, टीवी और थिएटर विकास निगम (एपीएफटीटीडीसी) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें