फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटीवी पर जल्द देखिए 'बदलते रिश्तों की दास्तान'

Fri, 15 Mar 2013 04:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जी टीवी अपने दर्शकों के लिए एक नया धारावाहिक 'बदलते रिश्तों की दास्तान' को लेकर आ रहा है। यह शो हिट बंगाली शो 'खेला' का रिमेक है जिसे जी बांग्ला पर लगभग एक दशक पूर्व प्रसारित किया गया था।
विज्ञापन


ये शो जीटीवी पर 18 मार्च से हर सोमवार से लेकर शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा।

रवि ओझा प्रोडक्शन इंटरप्राइजेस द्वारा निर्मित इस शो की कहानी दो परस्पर विरोधी महिलाओं की कहानी पर आधारित है जो अत्यधिक शोषणात्मक और सख्त पुरूष प्रधान परिवार के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हो जाती है।

इस धारावाहिक में टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख मीरा की भूमिका निभाएंगी, जो कि एक उन्मुक्त विचारों वाली आजाद लड़की है और शिमला की खुबसूरत वादियों में शांतिपूर्ण जीवन बिता रही है।
विज्ञापन


इधर टीवी एक्ट्रेस अदिती गुप्ता नंदिनी की भूमिका निभाएंगी। शो में पुरूष प्रधान परिवार के मुखिया की भूमिका टीवी अभिनेता किरण करमरकर निभा रहे हैं।

शो के नायक अनिरूद्ध की भूमिका टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला निभाएंगे। इसके अलावा शो में मोना अम्बेगांवकर, तनुश्री कौशल, आभास मेहता और चैतन्य चौधरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखेंगे।

इस धारावाहिक की शूटिंग दिल्ली, धनौल्टी और ऋषिकेश में की गई है। गौरतलब है कि इस धारावाहिक का प्रमोशन अजय देवगन की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'हिम्मतवाला' के प्रदर्शन के साथ सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्स में किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें