यूट्यूबर नीतीश राजपूत अपनी ऑनलाइन लोकप्रियता और बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रहते हैं। खबरें हैं कि वजह जल्द ही 'बिग बॉस 20' का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
नीतीश राजपूत ने रिसर्च पर आधारित वीडियो बनाकर अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। उनके वीडियो में मौजूदा घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और ऐसे विषयों पर बात होती है जिन पर अक्सर आम लोगों के बीच चर्चा होती है।
फैंस का बढ़ा उत्साह
फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि सलमान खान के शो में यह क्रिएटर कैसा व्यवहार करते हैं। 'बिग बॉस 20' हाउस में उनके आने की चर्चा ने शो के लिए उत्साह बढ़ा दिया है।
नितीश राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों चर्चा में आए थे नीतीश?
हाल ही में नीतीश ने एसएससी परीक्षा से जुड़े मुद्दे पर बात की थी।
इसने लोगों का काफी ध्यान खींचा था।
परीक्षा प्रक्रियाओं की समस्याओं पर उनके वीडियो ने उम्मीदवारों और ऑनलाइन दर्शकों के बीच बहस छेड़ दी थी।
बाद में यह मामला एडुक्विटी टेक्नोलॉजीज के साथ कानूनी विवाद में बदल गया।
संस्था ने कथित तौर पर नीतीश राजपूत के खिलाफ 2.5 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया।
नीतीश की बढ़ी पहचान
यूट्यूबर अपने काम के पक्ष में डटे रहे और कहा कि उनका विश्लेषण सार्वजनिक रूप से मौजूद जानकारी और आधिकारिक दस्तावेजों पर आधारित था। इस बहस ने आम लोगों के बीच उनकी पहचान बढ़ाई।
नितीश राजपूत
- फोटो : यूट्यूब
किन प्रतिभागियों के साथ आएंगे नजर?
नीतीश कई तरह की मशहूर हस्तियों के साथ नजर आएंगे, जिनके इस सीजन में शामिल होने की अटकलें हैं।
इन नामों में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे, रैपर शेंटी शर्मा, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, इन्फ्लुएंसर आरिश्फा खान, मैरी कॉम, अमन गांधी, काजी तौकीर, गीता बसरा और शोविक चक्रवर्ती शामिल हैं।
कौन होगा होस्ट?
'बिग बॉस 20' में सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। 6 सितंबर 2026 को शुरू होने वाले बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट ने ऑनलाइन काफी चर्चा छेड़ दी है।
फैंस को आकर्षित करेंगे नीतीश
रिसर्च पर फोकस करने वाले यूट्यूबर से रियलिटी शो के कंटेस्टेंट बनने का नीतीश का यह बदलाव उनके मौजूदा फैंस और टीवी देखने वाले दर्शकों, दोनों को ही आकर्षित करेगा।