Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान की जिंदगी में नया मोड़ आने वाला है। दोनों फिर एक-दूसरे से दूर होने वाले हैं। आखिरी क्यों अभिरा ने जयपुर जाने का फैसला लिया है?
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा ने जयपुर जाने का फैसला लिया है। इस फैसले में उसके ससुराल और मायके वाले साथ हैं। लेकिन अरमान के चेहरे पर खुशी नहीं है। अभिरा फिर से उससे दूर हो रही है। क्यों अचानक अभिरा ने अरमान से दूर होने और जयपुर जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस वजह से अभिरा जाएगी जयपुर
अभिरा परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने सपने, करियर को भूल चुकी थी। जब उसकी जिंदगी की मुश्किल कम हो चुकी हैं तो उसने अपने करियर में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। यही वजह है कि वह जयपुर जा रही है। इस फैसले में परिवार के लोग उसका साथ दे रहे हैं। घर के बड़े उसे नई शुरुआत करने का आशीर्वाद दे रहे हैं।
बेटी मायरा को होगा दुख, अरमान भारी मन से अभिरा को जयपुर भेजेगा
सीरियल के ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान की बेटी मायरा, अपनी मां के जयपुर जाने से दुखी होगी। लेकिन अरमान, मायरा को समझाएगा और अभिरा को सपोर्ट करेगा। वह भी अभिरा से दूर होकर खुश नहीं है लेकिन उसके सपनों को पूरा होते हुए भी देखना चाहता है।
ये खबर भी पढ़ें: TRP Week 38: अनुपमा और तुलसी में से टीआरपी की रेस में कौन आगे? जानिए, बाकी सीरियल्स का हाल?
रोमांस-ड्रामा के दम पर टॉप 5 में सीरियल
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ड्रामा, रोमांस की डबल डोज दर्शकों को मिलती है। सीरियल में अभिरा और अरमान का रोल निभाने वाले एक्टर रोहित पुराेहित और समृद्धि शुक्ला को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इस सीरियल को चौथा स्थान मिला है।