फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Patel: टीवी एक्टर करण पटेल ने मेल एक्टर्स को किया टारगेट, बोले-किसी की भी बॉडी ओरिजनल नहीं

Sat, 18 Jan 2025 11:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर करण पटेल टीवी की दुनिया का एक पहचाना हुआ चेहरा हैं, वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आए हैं। हाल ही में करण ने दावा किया कि टीवी, फिल्म के एक्टर्स की बॉडी, फिजिक रियल नहीं है। सभी  स्टेरॉयड का इस्तेमाल करते हैं। इस लिस्ट में उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड एक्टर का भी नाम लिया?
विज्ञापन
करण पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ karan9198
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से पॉपुलर हुए एक्टर करण पटेल, अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी राय बताने से कभी पीछे नहीं हटते हैं इस वजह से कई बार करण पटेल पर रूड होने का आरोप लगा है। हाल ही में एक्टर करण पटेल ने टीवी, फिल्म मेल एक्टर्स को लेकर कहा कि इनकी बॉडी, फिजिक रियल नहीं है, लगभग सभी स्टेरॉयड का यूज करते हैं। 

विज्ञापन

एक्टर्स यूज करते हैं स्टेरॉयड 
हाल ही में एक्टर करण पटेल शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में नजर आए है। इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपने करियर, बिहेवियर को लेकर बात की। साथ ही टीवी,फिल्म के मेल एक्टर्स की बॉडी, फिटनेस पर अपनी बेबाक राय रखी। करण कहते हैं, ‘मेरी बॉडी पहले जैसी नहीं है अब क्योंकि अब स्टेरॉयड नहीं लेता हूं। वैसे भी इस इंडस्ट्री में किसी की भी ऑर्गेनिक (असल) बॉडी नहीं है, यह मैं लिखकर दे सकता हूं। जो एक्टर बोलता है कि उसकी बॉडी सौ प्रतिशत नेचुरल है, वह बहुत गंदा एक्टर है।  

 

कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक आर्यन का नाम क्यों लिया 
करण पटेल ने आगे पॉडकास्ट में कहा- ‘कार्तिक आर्यन के बारे में कहा गया कि उन्होंने साल भर लगाया और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए एब्स बनाए लेकिन मुझे तो उनमें कोई बदलाव नहीं दिखता है। कार्तिक ने मेहनत की होगी, लेकिन स्टेरॉयड लेने का यह मतलब नहीं है कि आप जिम में मेहनत ना करो। आपको मेहनत करनी पड़ेगी, वरना स्टेरॉयड आपके शरीर पर गलत असर डालेगा, आपके शरीर को खराब कर देगा। साथ ।’ वैसे करण पटेल, कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की जरूर तारीफ करती हैं।

 

विज्ञापन

राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

राजकुमार राव का भी जिक्र 
टीवी एक्टर करण पटेल आगे एक्टर राजकुमार राव का नाम भी लेते हैं। वह बताते हैं कि सिर्फ बॉडी ही नहीं, चेहरे पर भी मेल एक्टर्स काम करा रहे हैं। करण ने कहा- ‘फीमेल एक्टर नहीं आजकल मेल एक्टर्स भी चेहरे पर सर्जरी करवाते हैं। यह आज के समय की डिमांड है। जैसे राजकुमार राव ने भी अपनी चिन पर काम करवाया है। अगर वह इस बात के लिए मना कर रहे हैं तो इसमें क्या किया जा सकता है।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें