टीवी के चर्चित शो 'ये हैं मोहब्बतें' की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने बड़ा बयान दिया है। दिव्यांका ने कहा कि उन्हें बेटे की चाहत तो नहीं है, पर बेटी पैदा करने से डर रही हूं। दिव्यांका ने ये बयान उन खबरों पर दिया, जिसमें चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से लौट रही 8वीं की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया था। बच्ची अपने स्कूल से घर लौट रही थी, तभी चंडीगढ़ के सेक्टर 23 के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में बच्ची के साथ गन प्वॉइंट पर रेप किया गया।
दिव्यांका और विवेक ने जीता नच बलिए सीजन 8, इनाम में मिली ये रकम
चंडीगढ़ से आई इस खबर को सुनकर दिव्यांका त्रिपाठी बेहद परेशान हो उठीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में महिला सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की।
'साइको माया' से आगे निकलीं 'इशि मां', जानें क्या है मामला?
दिव्यांका त्रिपाठी ने पिछले साल ही विवेक दहिया से शादी की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'क्या बेटी बचाओ? अब बेटी को बचाओ। बेटे की चाहत नहीं,पर अब डरती हूं बेटी पैदा करने से। क्या कहूंगी,क्यूं उसे स्वर्ग से नर्क की दहशत में धकेला?
क्या बेटी बचाओ? अब बेटी को बचाओ।
बेटे की चाहत नहीं,पर अब डरती हूँ बेटी पैदा करने से। क्या कहूँगी,क्यूँ उसे स्वर्ग से नर्क की दहशत में धकेला?
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
दिव्यांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में महिला सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने लिखा कि स्वच्छताअ भियान के अंतर्गत इस रेपिस्ट नामक कचरे से निजात दिलाइए। घूरे में जी सकते हैं। इन भेड़ियों के डर के साथ नहीं।
प्रिय @narendramodi जी,#स्वच्छताअभियान के अंतर्गत इस रेपिस्ट नामक कचरे से निजात दिलाइए। घूरे में जी सकते हैं। इन भेड़ियों के डर के साथ नहीं।
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
शरद से ब्रेकअप के बाद टूट गई थी दिव्यांका, इस एक्टर ने बदल दी जिंदगी
उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी सर, ऐसी सज़ा गढ़िए इन महिलाभक्षियों के लिए, कि औरतों को बुरी नज़र से देखने पर भी इन की रूह कांपे! आप पर भरोसा है, कुछ कीजिए।
@narendramodi सर, ऐसी सज़ा गढ़िये इन महिलाभक्षियों के लिए कि औरतों को बुरी नज़र से देखने पर भी इन की रूह कांपे! आप पर भरोसा है, कुछ कीजिए।
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017
दिव्यांका ने लिखा कि हम डर में जी रहे हैं और अपराधी बेडर जी रहे हैं। मैं अपनी बेटी को बेहतर परवरिश दे सकती हूं, पर इस तरह के माहौल में बेहतर जिंदगी का वादा नहीं कर सकती।
We live in fear & criminals live fearlessly! I can teach my daughter great values but in such a scenario can't promise her a free life! https://t.co/CYN2OK5C3m
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) August 16, 2017