टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर घर में अक्षरा नाम से फेमस हुई हिना खान इन दिनो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग में बिजी है। ऐसे में ईद के मौके पर उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने उन्हे सरप्राइज दिया है। कुछ दिनों पहले हिना ने एक फोटो पोस्ट करते हुए बताया था कि उनहे रॉकी की बहुत याद आ रही है। ऐसे में रॉकी से दूरियां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुई और वो पहुंच गए हिना के पास।
दरअसल शो कि शूटिंग स्पेन में चल रही है। इसलिए रॉकी भी हिना से मिलने स्पेन पहुंच गए है। रॉकी को वहां देखकर हिना काफी खुश है। हाल ही में हिना ने सोशल मीडिया पर रॉकी के साथ अपना एक फोटो भी शेयर किया है। फोटो पोस्ट करते हुए हिना ने लिखा है कि हम फिर से साथ हैं। फोटो में दोनों सांप से घिरे हुए हैं।
पहले हिना को एक आदर्श बहु के किरदान में काफी पसंद किया गया था लेकिन अब उन्हे इससे एकदम अलग लुक में दर्शको का भरपूर प्यार मिल रहा है। हिना और रॉकी अपने रिलेशन और एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। दोनो के इंस्टाग्राम को देखे तो ये बात अपने आप साफ हो जाएगी। दोनों का एकाउंट कपल फोटोज से भरा हुआ है।
And we are back together.. #paininspain #khatronkekhiladi8 @rockyj1 hope u liked my new friends 😜 A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on Jun 22, 2017 at 5:48am PDT
Countdown has begun ❤️ A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on Feb 13, 2017 at 7:47am PST