फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लिपलॉक' के बाद क्या अब ये है ब्रेकअप की राह ?

Fri, 13 Feb 2015 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस' में बनती और बिगड़ती जोड़ियों का सिलसिला कोई नई बात नहीं हैं। इस घर में कई प्रेम तमाशे होते हैं कपल्स बनते हैं और कुछ दिनों की सुर्खियों के बाद ये जोड़ियां टूट जाती हैं।
विज्ञापन


तनीषा-अरमान, गौहर-कुशाल के बाद अब नया नाम करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का है। बिग बॉस के घर में करिश्मा का नाम गौतम गुलाटी के साथ भी जुड़ा था लेकिन बाद में उपेन ने खुलेआम यह कह दिया कि वह करिश्मा के प्यार में बुरी तरह से पागल हैं।

करिश्मा ने भी अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया और बिग बॉस सीजन 8 में यह जोड़ा एक नया जोड़ा बन कर निकला जो अपने प्यार का ढिंढोरा पीटता रहा। लेकिन अब सुनने में आया है कि यह जोड़ी भी अन्य जोड़ियों की राह पर चल निकली है और इन दोनों के रास्ते भी जल्द ही जुदा होने वाले हैं।
विज्ञापन


वैसे कमाल खान ने भी इस बात के कयास लगाए हैं कि यह जोड़ी लंबे समय तक नहीं टिकेगी। सूत्रों की माने तो करिश्मा और उपेन में अब वह नजदीकी नहीं दिख रही जैसी बिग बॉस के घर में दिखाई दी थी।

दोनों का लिपलॉक भी जबर्दस्त चर्चित हुआ था। अगर दोनों के ब्रेकअप की बात सच होती है तो फिर यह बात सच साबित हो जाएगी कि बिग बॉस के घर जो दिखता है वह बस बिकने के लिए ही है। हकीकत इससे काफी अलग है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें