फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: नकुल-गुल्लू की लड़ाई में माही ने भी किया हाथ साफ? इस बात पर भड़के यूजर्स; सोशल मीडिया पर बंटी राय

Wed, 14 Oct 2026 08:07 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nakul Dhull And Gullu: सलमान खान के शो बिग बॉस में नकुल ढुल और गुल्लू के बीच जमकर हाथापाई हुई। इसके बाद नकुल को शो से बाहर कर दिया गया। इस मामले पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' लगातार चर्चा में है। हाल के एपिसोड में खूब घमासान हुआ है। प्रतिभागी नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई हो गई। शो में वाइल्डकार्ड के जरिए आए नकुल ढुल को खेल के अहम नियम तोड़ने की वजह से बाहर कर दिया गया है। गुल्लू से हाथापाई करने को लेकर वह खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

नकुल ढुल - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
गुल्लू और नकुल के बीच क्यों हुई हाथापाई?
गुल्लू और नकुल की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि काजी मजाक-मस्ती में स्काउट के कान में थूक देते हैं। इसके बाद जब स्काउट अकेले होते हैं, तो नकुल जाकर उनसे कहते हैं कि काजी वहां दूसरी ओर बता रहे हैं कि उन्होंने तुम्हारे कान में थूक दिया। इसके बाद स्काउट नकुल को लेकर इस बात को क्लियर करने जाते हैं।

जब स्काउट काजी से इस बारे में पूछते हैं, तो काजी कह देते हैं कि सब मजाक में था। मगर नकुल इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। इस बीच काजी गुल्लू से कहते हैं कि सब मजाक में था, तुम नकुल को समझाओ। इस पर नकुल कहते हैं कि वो मुझे क्या समझाएगा।

इसके बाद गुल्लू नकुल से कहते हैं कि क्यों बात बढ़ा रहे हो। तो नुकल कहते हैं कि मैं तो बढ़ाऊंगा। इसके बाद नकुल गुल्लू से भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन जाती है। बात इतनी बढ़ जाती है कि घरवालों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ता है।

गुल्लू - फोटो : सोशल मीडिया
गुल्लू-नकुल के झगड़े पर यूजर्स के रिएक्शन
शो में गुल्लू और नकुल के बीच झगड़े पर कई सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि नकुल इस मकसद से आए थे कि गुल्लू को पीटना है। बाकी वह खेलने के नियम नहीं जानते। नकुल को निकाल देना चाहिए।'
एक और यूजर ने नकुल की तरफदारी करते हुए लिखा 'जो पिट रहा है उसी को बाहर कर दिया।'
 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि माही विज ने नकुल को पीछे से मारा है। इस पर एक यूजर ने कहा 'क्या हाल है भाइयों? माही का अलग ही गेम चल रहा है।' एक दूसरे वीडियो में माही विज नकुल ढुल को पीट रही हैं। इसे शेयर करते हुए यूजर ने लिखा लिखा, 'आज की पूरी लड़ाई एक तरफ और यह सीन एक तरफ।'
 
एक और यूजर ने माही विज पर निशाना साधते हुए लिखा, 'ये असली माही विज हैं और अगर सलमान खान और बिग बॉस इस वीकेंड उन्हें टोकते नहीं हैं, तो शायद हमें उनका ऐसा बर्ताव और देखने को मिलेगा। सच कहूं तो मैं चाहता हूं कि वे इसे जारी रहने दें, क्योंकि वह जितना ज्यादा ऐसा करेंगी, उनकी असली पर्सनैलिटी उतनी ही ज्यादा सामने आएगी।'
 





 
विज्ञापन

शो से बाहर हुए नकुल ढुल
हालांकि इस झगड़े के बाद 'बिग बॉस' ने पूरे मामले पर गौर किया। उन्होंने तत्काल नकुल ढुल को शो से बाहर निकलने का आदेश दे दिया।

कौन हैं नकुल ढुल?
  • बता दें कि नकुल ढुल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। 
  • इंटरनेट पर वह 'मिट्ठू डॉन' के नाम से मशहूर हैं।
  • वह हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखते हैं।  
  • नकुल पॉलिटिकल कमेंट्री करते हैं, मीम्स और ऐसे वीडियो बनाते हैं जो मौजूदा मामलों पर होते हैं।
  • बीते दिनों वह महिलाओं पर दिए अपने बयानों के कारण भी खूब चर्चा में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें