फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jiya Shankar: कौन हैं जिया शंकर? क्या एल्विश यादव से कर ली सगाई? बिग बॉस ओटीटी में हुई थी दोनों की मुलाकात

Thu, 05 Feb 2026 10:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Know About Jiya Shankar: जिया शंकर एल्विश यादव के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और यह भी जानते हैं कि जिया शंकर कौन हैं?
विज्ञापन
जिया शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एल्विश यादव और जिया शंकर सगाई की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। आज एल्विश यादव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक लड़के ने एक लड़की का हाथ पकड़ा है। लड़की ने हाथ में रिंग पहनी है। इसके कैप्शन में लिखा है 'प्यार को दूसरा मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया।' इस स्टोरी को जिया शंकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों की सगाई हो चुकी है और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन

क्या है मामला?
हालांकि ना तो जिया शंकर ने और ना ही एल्विश यादव ने इस तस्वीर को लेकर कुछ कहा है। जहां फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही नए शो 'इंगेज्ड: रोका या धोखा' सीजन 2 में नजर आ सकते हैं। इस वक्त इस तरह की तस्वीर शेयर करना इस शो का प्रमोशन हो सकता है। दोनों के रिश्ते की अफवाह के बीच आइए जानते हैं कि जिया शंकर कौन हैं?

एल्विश यादव, तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं जिया शंकर?
17 अप्रैल 1995 को मुंबई में जन्मीं जिया शंकर अभिनेत्री हैं, जो छोटे और बड़े पर्दे पर काम करती हैं। जब वह 13 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। जिया शंकर ने साल 2013 में तेलुगु फिल्म 'इंथा अंदांगा उन्नावे' से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2017 में तमिल फिल्म 'कनावु वारियम' में अभिनय किया। 2018 में वह तेलुगु फिल्म 'हैदराबाद लव स्टोरी' में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्म 'वेद' (2022) में अभिनय किया है। वह जल्द ही तमिल फिल्म 'कढ़ाल रीसेट रिपीट' का हिस्सा हो सकती हैं।

जिया शंकर, एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इन शोज में आईं नजर
जिया शंकर मशहूर टीवी शो 'मेरी हानिकारक बीवी' में डॉक्टर इरा पांडे का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। साल 2015 में वह शो 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' में नजर आईं। इसके बाद वह 'लाल इश्क', 'काटेलाल एंड संस' जैसे शोज में नजर आईं। आखिरी बार उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 2' में देखा गया था।

क्या जिया शंकर की हुई एल्विश यादव के साथ सगाई? इन तस्वीरों से फैंस ने लगाए कयास

विज्ञापन

कहां मिले थे एल्विश और जिया शंकर?
एल्विश यादव और जिया शंकर को लेकर कई फैंस कयास लगा रहे हैं। दोनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' में मिले थे। जिया शंकर शो से जल्द ही एविक्ट हो गई थीं। एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और शो के विनर बने थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें