अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने कैमरे के सामने दो दशक से ज्यादा समय बिताया है। उन्होंने टेलीविजन पर अपना शानदार करियर बनाया। उन्होंने टीवी शो 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद' और 'बेपनाह' से लाखों दिलों पर राज किया। अब उन्होंने अपने पार्टनर विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। ऐसे में उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उनके पति कौन हैं?
कौन हैं विलियम इश्माएल
जेनिफर ने जिस आदमी से शादी की है, वह फिल्म या टेलीविजन इंडस्ट्री से नहीं है। वह सिंगापुर में रहने वाले एक फाइनेंस प्रोफेशनल हैं। उन्होंने अपना ज्यादातर करियर ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट में बिताया है। जेनिफर के साथ उनका नाम जुड़ने से पहले, उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम ही जानकारी सामने आई है।
जेनिफर विंगेट, विलियम्स इश्माएल
- फोटो : इंस्टाग्राम
फाइनेंस के क्षेत्र से हैं विलियम
विलियम का बैकग्राउंड फाइनेंस के क्षेत्र में काफी मजबूत रहा है। वह अभी एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में कई वर्षों तक काम करने के बाद, वे 2022 में इस ऑर्गनाइजेशन से जुड़े। इससे पहले, उन्होंने यूबीएस इन्वेस्टमेंट बैंक के साथ काम किया। यहां वे फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग से जुड़े थे।
विलियम की पढ़ाई
विलियम ने इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की। इसी वजह से वह आगे चलकर इंटरनेशनल बैंकिंग और फाइनेंशियल ट्रेडिंग के क्षेत्र में आगे बढ़े। अलग-अलग इंडस्ट्रीज में जाने के बजाय, वे अपने पूरे प्रोफेशनल करियर में ज्यादातर फाइनेंस सेक्टर में ही बने रहे।
जेनिफर विंगेट, विलियम्स इश्माएल
- फोटो : इंस्टाग्राम
जेनिफर की पोस्ट में क्या है?
जेनिफर ने अपने पति विलियम इश्माएल के साथ जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने कई बेहतरीन पोज दिए हैं।