फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: अनु मलिक की इस हरकत से पत्नी हो गई थीं खफा, 20 कदम दूरी बनाकर लगी थीं चलने

Sat, 29 Jan 2022 08:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो सारेगामापा में अनु मलिक स्पेशल गेस्ट के रूप में जजों के साथ शामिल हुए। उन्होंने हर प्रतियोगी की परफॉर्मेंस को एंजॉय किया। अनन्या के हेयरस्टाइल ने अनु मलिक का ध्यान खासा आकर्षित किया।
विज्ञापन
अनु मलिक - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो सारेगामापा में अनु मलिक स्पेशल गेस्ट के रूप में जजों के साथ शामिल हुए। उन्होंने हर प्रतियोगी की परफॉर्मेंस को एंजॉय किया। अनन्या के हेयरस्टाइल ने अनु मलिक का ध्यान खासा आकर्षित किया। जब अनन्या प्रस्तुति के लिए मंच पर आईं तो अनु मलिक ने कहा कि उनकी हेयरस्टाइल देखकर वह 90 के दशक की शुरुआत में लौट गए हैं।

विज्ञापन


अनु मलिक ने कहा कि उस दौर में वह भी इसी तरह का हेयरस्टाइल रखते थे। साथ ही में काऊबॉय हैट भी पहनते थे। एक दिन वह काऊबॉय हैट और लैदर के बूट पहनकर बाहर निकले तो उनकी पत्नी उनसे 20 कदम पीछे चलने लगीं। अनु मलिक ने बताया कि उनकी पत्नी न सिर्फ उनसे 20 कदम की दूरी बनाकर चलने लगीं बल्कि ऐसा जताने लगीं जैसे वह उन्हें जानती ही न हों। इस घटना के बारे में अनु मलिक ने विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा ''मुझे अब भी याद है जब एक बार मैं और मेरी पत्नी डिनर के लिए बाहर जा रहे थे और मैंने उनसे कहा था कि मैं अपनी चोटी के साथ काऊबॉय हैट और लैदर बूट्स पहनने वाला हूं। जब हम बाहर निकले तो मेरी पत्नी ने तय किया कि वह मुझसे 20 कदम दूर चलेंगी और ऐसे पेश आएंगी जैसे वह मुझे जानती ही न हों। अनु मलिक ने कहा कि पत्नी के दूरी बनाकर चलने के बाद भी वह अपने आउटफिट को लेकर काफी खुश और निश्चिंत थे। उन्होंने कहा कि उन्हें इसे पहनने में मजा आया। अनु मलिकक ने कहा कि वह सारेगामापा देखते हैं और जिस दिन उन्होंने अनन्या को देखा तो उन्हें अपनी पत्नी के साथ का वह वक्त याद आ गया। अनु मलिक ने कहा कि अब वह और उनकी पत्नी उन पलों को याद करके हंस पड़ती हैं। इस खुलासे के बाद अनु मलिक ने वही हैट पहनकर अनन्या, हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी और शंकर महादेवन के साथ अपने एक मशहूर गाने ‘बारिश' पर परफॉर्म भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें