आप तो जानते हैं कि इन दिनों एक्टर्स को फिल्म के प्रमोशन के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं फिर चाहे कोई नायक हो या महानायक। बात हो रही है अमिताभ बच्चन की जो इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'पिंक' की प्रमोशन में जुटे हैं। यहां उन्हें प्रमोशन के लिए भिंडी तक काटनी पड़ी।
दरअसल, अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म पिंक की प्रमोशन के लिए टीवी शो झलक दिखला जा के सेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के लिए काफी कुछ किया और साथ ही शो की टीम के साथ खूब मस्ती की।
शो में मजा तब आया जब होस्ट मनीष पॉल हाथ में भिंडी से भरा कटोरा लेकर पहुंचे। उन्होंने साथ ही ऐसा जताया कि उनकी जया बच्चन से बात हो रही है। इस एक तरफा नकली कॉल में तब ट्विस्ट आया जब मनीष पॉल ने कहा कि जया बच्चन, अमिताभ बच्चन से भिंडी कटवाना चाहती हैं।