फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए नए साल में क्या होगा बिग बॉस में नया?

विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस 8 को लेकर नए साल में कई नई तैयारियां की गई हैं। एक तरफ स्पेशल एपिसोड 'बिग बॉस हल्ला बोल' की तैयारी है तो दूसरी तरफ सलमान के बाद बिग बॉस का होस्ट कौन होगा इसको लेकर जिज्ञासाएं शांत नहीं हो रहीं। इसका कारण यह भी है कि फराहा खान को लेकर अभी भी सबकुछ फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


नए साल में 3 जनवरी को बिग बॉस में पांच चैम्पियनों यानी आखिरी 5 घरवालों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद 'बिग बॉस हल्ला बोल' शुरू होगा। वहीं उन्हें चुनौती देने के लिए बिग बॉस के विजेता रह चुके पांच सदस्यों राहुल महाजन, संभावना सेठ, एजाज खान, महक चहल और एक अन्य कंटेस्टेंट को शामिल किया जाएगा।

बिग बॉस 8 को 15 सप्ताह हो गए हैं लेकिन अब इसे होस्ट करने वाले सलमान खान ने इसको लेकर ना कह दिया है। इसलिए नए होस्ट को भी लेकर दर्शकों में जिज्ञासा बनी हुई है।
विज्ञापन

Trending Videos

फराह खान के होस्ट करने का मामला अब भी अधर में

सलमान खान के बिग बॉस को छोड़ने के बाद अब भी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर बिग बॉस को कौन होस्ट करेगा। हालांकि फराह खान ने इस बात की पुष्टि की है कि 'मुझे बिग बॉस देखना बहुत पसंद है और इसकी हर बात भी। बिग बॉस हल्ला बोल एकदम अलग ढंग का शो है। सलमान खान शो में बेहतरीन हैं, मै भी दर्शकों के लिए कुछ बेहतरीन किस्म का अनुभव लाना चाहती हूं।'

इसके बावजूद खबर आ रही है कि फराहा को लेकर मामला फाइनल नहीं हो पाया है। वहीं लगातार पंद्रह हफ्ते तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद तीन जनवरी को बिग बॉस सीजन 8 खत्म हो जाएगा और उस दिन इस सीजन के विजेता का नाम सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

बिग बॉस में सलमान लेंगे फिर करिश्मा की क्लास

बिग बॉस सीजन 8 के आखिरी एपिसोड्स में सलमान खान अपनी फिरकी लेने के अंदाज में कोई कमी नहीं करने वाला। इस सीजन में सलमान खान ने 'बिग बॉस' के घर में रहने वाले सदस्यों की जमकर फिरकी ली है। खासकर करिश्मा तन्ना की। सोमवार रात को प्रसारित होने वाले एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।

सलमान मंगलवार के एपिसोड में करिश्मा से जीके के कुछ सवाल पूछने वाले हैं। सलमान ये सवाल उस किताब से पूछेंगे जो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की कास्ट ने उन्हें दी है। सलमान का करिश्मा से पहला सवाल सचिन तेंदुलकर से जुड़ा होगा, वहीं वे यूपी से जुड़े सवाल भी पूछेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें