फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनुपमा' और 'नागिन 7' पर भारी पड़ी 'क्योंकि सास...', जानें चौथे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में कौन रहा सबसे ऊपर?

Thu, 05 Feb 2026 09:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Week 4 TRP: नए साल के चौथे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। इस हफ्ते 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'अनुपमा' में जबरदस्त टक्कर हुई है। टीआरपी लिस्ट में सबसे नीचे 'लाफ्टर शेफ्स' को जगह मिली है। आइए जानते हैं पहले नंबर पर कौन है?
विज्ञापन
टीआरपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के दूसरे महीने यानी फरवरी का आज पांचवां दिन है। ऐसे में इस साल के चौथे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग सामने आ गई है। आइए जानते हैं, इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में किस शो ने बाजी मारी है। लिस्ट में कौन सा शो सबसे ऊपर है और कौन सा सबसे नीचे पहुंचा है?
विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभू बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पहले स्थान पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
साल के चौथे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। इसकी टीआरपी रेटिंग 2.2 है। इस सीरियल में स्मृति ईरानी लीड रोल में हैं। तीसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में यह सीरियल दूसरे स्थान पर था। तब इसकी रेटिंग 2.2 थी। इस हफ्ते इस सीरियल को दर्शकों ने ज्यादा पसंद किया है।

अनुपमा, नागिन 7 - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे और तीसरे नंबर पर ये सीरियल
चौथे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग की लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'अनुपमा' है। इसकी टीआरपी रेटिंग 2.2 है। तीसरे हफ्ते में यह सीरियल तीसरे स्थान पर था। इस सीरियल में रुपाली गांगुली के अभिनय को दर्शक पसंद कर रहे हैं। चौथे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 'नागिन 7' को तीसरे स्ठान पर जगह मिली है। इसकी रेटिंग 2.1 है। तीसरे हफ्ते में यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में टॉप पर था।

क्या जिया शंकर की हुई एल्विश यादव के साथ सगाई? इन तस्वीरों से फैंस ने लगाए कयास

विज्ञापन

तुम से तुम तक, लॉफ्टर शेफ्स - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे और पांचवें पर कौन?
चौथे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर सीरियल 'तुम से तुम तक' को जगह मिली है। इसकी टीआरपी 1.9 है। इसमें निहारिका चौकसे और शरद केलकर अहम किरदारों में हैं। इस लिस्ट में पांचवां स्थान कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' को मिला है। इस शो की रेटिंग 1.9 है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें