फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशानी ने वरुण से क्यों कहा कि 'हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं'!

Fri, 15 Jul 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इशानी शर्मा और वरुण तुर्की टेलीविजन की दुनिया की नई जोड़ी है। स्टार प्लस के शो 'हमको तुमको हो गया है प्यार करें' के इन दोनों कलाकारों में काफी बन रही है और ये सेट पर और सेट के बाहर एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं।
विज्ञापन


एक सूत्र ने बताया, 'शूट से जैसे ही ब्रेक मिलता है दोनों गायब हो जाते हैं। शूट खत्म होने के बाद भी दोनों एक दुसरे के साथ घूमते हैं। पर्दे पर तो उनकी कोशिश कमाल की है ही लेकिन हमने देखा है कि पर्दे के बाहर भी दोनों का तालमेल दिलचस्प है।'

इशानी को हिमाचल स्थित अपने घर से मुंबई शिफ्ट हुए चार महीने हुए हैं और वरुण इस नए शहर में उनकी मदद कर रहे हैं। चूंकि वरुण को टीवी इंडस्ट्री में कुछ वक्त हो गया है इसलिए वह टेलीविजन की दुनिया के बारे में नए कलाकारों को बताते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी वरुण और इशानी के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन


इशानी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वरुण एक बेहतरीन सह-कलाकार और उससे भी बेहतरीन दोस्त हैं। मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में उन्होंने मेरी बहुत मदद की। सह-कलाकार होने के साथ वह एक बेहतरीन मार्गदर्शक और बेहतर साथी हैं जिनका साथ यहां पाकर मैं खुद को खुशकिस्मत महसूस करती हूं। हमारी लाईन में हम अपने सह-कलाकारों के नजदीक आ जाते हैं और जब मुख्य कलाकारों के बीच ऐसा कुछ होता है तो लोगों को बहुत मजा आता है लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि ये सब सिर्फ अफवाहें हैं और हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त है।'

आप भी इशानी और वरुण की खूबसूरत जोड़ी को सोमवार से शुक्रवार को रात 8.30 बजे स्टार प्लस पर आने वाले कार्यक्रम 'हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें' में देख सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें