फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसमाधि के बाद '...महादेव' में आएगा रामायण का ट्रैक

Wed, 29 May 2013 12:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइफ ओके पर प्रसारित पौराणिक शो 'देवो के देव महादेव' में कई नए मोड़ आने वाले है।
विज्ञापन


2 जून के प्रसारित महाएपीसोड में महादेव युद्घ में जलंधर को मार गिराएंगे।

लेकिन उससे पहले जलंधर की पत्नी वृंदा अपने आप को पवित्र करने के लिए जलसमाधि लेगी। जलसमाधि और युद्घ के बाद 'देवो के देव महादेव' एक नए ट्रैक की ओर चला जाएगा।

जी हां, युद्घ महाएपीसोड के बाद 'देवो के देव महादेव' में रामायण का ट्रैक शुरू हो जाएगा। जिसमें ये बताया जाएगा कि भगवान राम और सीता के जीवन में भगवान शिव की भूमिका कितनी अहम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया फोरम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, यूं तो 'देवो के देव महादेव' शो भगवान शिव और पार्वती पर आधारित है लेकिन इस शो में उन पन्नों को खोला जाएगा जिनमें सीता के अपहरण के दौरान भगवान शिव किस तरह से महत्वपूर्ण भूमिका में थे, ये दिखाया जाएगा।

इतना ही नहीं, रामायण में भगवान विष्णु ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि रामायण का ट्रैक 'देवो के देव महादेव' में जून में मध्य तक देखने को मिलेगा, जो लगभग 1 महीने तक चल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें