फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivian Dsena: विवियन डीसेना नहीं जीते ट्रॉफी तो गुस्साई पत्नी नूरान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 20 Jan 2025 03:11 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 सीजन भी खत्म हो गया है। सीजन को इस साल का अपना नया विनर मिल गया है। इस शो के खत्म होने के बाद विवियन डीसेना की पत्नी नूरान को काफी गुस्से में देखा गया। नूरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विवियन डीसेना-नूरान अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और बिग बॉस 18 के पहले रनरअप बनने वाले खिलाड़ी विवियन डीसेना और उनकी पत्नी नूरान अली के गुस्से का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


 

विवियन डीसेना की पत्नी - फोटो : एक्स
गुस्से में दिखीं नूरान
विवियन इस वीडियो में अपनी पत्नी के साथ बाहर आते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी बहुत गुस्से में दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वे गंभीर बातचीत कर रहे थे या नहीं, लेकिन नूरान के चेहरे के भावों से पता चल रहा था कि वह परिणाम से खुश नहीं थी।


पत्नी के साथ विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena, सोशल मीडिया
शो में रहे पहले रनरअप
विवियन डीसेना शो के पहले रनरअप रहे। उन्होंने शो से बाहर आकर मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे नसीब में लोगों का प्यार लिखा है, वो मुझे बहुत मिला है। उसके नसीब में ट्रॉफी लिखी थी वो ट्रॉफी ले गया। मैं खुद महसूस करता हूं क्योंकि उतार चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा है। मैं इसके लिए भगवान का शुक्रिया किया है। विवियन ने कहा कि हर इंसान हमसे भी ज्यादा इमोशनल होते हैं। अगर आपके करीबी इंसान के साथ जो आप सोचें न हो तो बुरा तो लगता है।

बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
इन शो में दिख चुके विवियन डीसेना
विवियन डीसेना को बिग बॉस के घर में कलर्स का लाडला कह कर भेजा गया। विवियन के फैंस को आशा थी कि वे अपने पसंदीदा स्टार को जीतते हुए देख पाएंगे। विवियन को शो मधुबाला, प्यार की ये एक कहानी, शक्ति - अस्तित्व के एहसास की और सिर्फ तुम में देखा जा चुका है।
विज्ञापन

विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
तो क्या करण से मिलेंगे विवियन
बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद  मीडिया से बातचीत में पूछा गया कि क्या आप करण के साथ कॉफी डेट पर जाएंगे या आप दोनों फुटबॉल ग्राउंड में दिखेंगे। इस पर विवियन ने कहा कि मैं फ्यूचर का तो नहीं बता सकता, देखता हूं, ऐसा जरूर होना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें