फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijayendra Kumeria: 'मोसे छल किए जाए' में लीड किरदार निभाएंगे विजयेंद्र कुमेरिया, नए साल में सोनी ला रहा नया धारावाहिक

Tue, 25 Jan 2022 08:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द ही सीरियल 'मोसे छल किए जाए' शुरू हो रहा है, जिसमें पॉपुलर एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विजयेंद्र कुमेरिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो 'मोसे छल किए जाए' में पॉपुलर एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया अरमान ओबेरॉय का किरदार निभाने जा रहे हैं। मायानगरी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में एक दंपति - सौम्या वर्मा और अरमान ओबेरॉय का सफर दिखाया गया है। सौम्या एक महत्वाकांक्षी और संघर्षशील टीवी राइटर है और अरमान एक आकर्षक और सफल टीवी प्रोड्यूसर है। ऊपर से देखने में उनका रिश्ता बिल्कुल परफेक्ट नजर आता है। सौम्या के लिए अरमान के साथ उसकी शादी बड़ी खुशगवार नजर आती है, लेकिन अरमान का एक धोखे वाला पक्ष भी है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता। क्या सौम्या को इस बात का एहसास होगा कि अरमान उसे धोखा दे रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयेंद्र कुमेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए विजयेंद्र कुमेरिया कहते हैं, "मैं 'मोसे छल किए जाए का' हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। जब मुझे इस शो की कहानी सुनाई गई, तो मुझे अरमान का किरदार बड़ा दिलचस्प लगा और मैं तभी समझ गया कि मुझे इस शो का हिस्सा बनना होगा। मेरे किरदार में बहुत-से शेड्स हैं और मैं पूरे दिल से इसकी तैयारी कर रहा हूं। जहां दर्शक मुझे एक बड़े आकर्षक, महत्वाकांक्षी और सराहनीय व्यक्तित्व में देखेंगे, वहीं अरमान एक ऐसा किरदार है, जिसके दो चेहरे हैं और वो बहुत हेरफेर करता है। अरमान जैसा किरदार निभाना बड़ा दिलचस्प है, और मुझे उम्मीद है कि इसे देखने के लिए दर्शक भी उतने ही उत्साहित होंगे जितना कि मैं हूं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें