फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहरेदार पिया की' सीरियल पर बैन के लिए चल रहा ऑनलाइन अभियान, स्मृति इरानी से लगाई गुहार

Thu, 10 Aug 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
पहरेदार पिया की सीरियल
विज्ञापन
सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे सीरियल 'पहरेदार पिया की' अपने कंसेप्ट को लेकर शुरू से ही विवादों में घिरा हुआ है। शो को लेकर लोगों में इतना गुस्सा है कि इसके खिलाफ ऑनलाइन याचिका डालनी भी शुरू की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


change.org वेबसाइट पर एक दर्शक ने सीरियल को बैन करने के लिए कैंपेन शुरू किया है। इस याचिका  पर अभी तक लगभग 35 हजार लोग साइन कर चुके हैं। इस सीरियल को बैन करने के पक्ष में फिल्म और टीवी एक्टर विक्रांत मैसी भी हैं। उन्होंने भी इस याचिका पर हस्ताक्षर कर सीरियल को बैन करने की मांग की है। ये याचिका केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को भेजी जाएगी।



पहरेदार पिया की सीरियल में एक 9 साल के बच्चे और 18 साल की लड़की के बीच शादी दिखाई है। इतना ही नहीं, अभी कुछ दिन पहले शो में दोनों के हनीमून को लेकर भी बात हुई थी। सोशल मीडिया पर इस सीरियल की जमकर खिल्ली उड़ रही है। लोग ट्वीट कर इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

  Ban serial ₹PehredarPiyaKi #PehredaarPiyaKi @sonyTV completely as it is fictitious and wrong example for Society — Mukund Thaker (@mvthaker) August 9, 2017

  I don't want our audience to be influenced by Sony TV show #PehredarPiyaKi. It's sick and disgusting. We don't need such TV shows. STOP IT!! — CHARLIE (@CharlieGulshan) August 10, 2017

  Ban on the tv serial pehredarpiyaki - Sign the Petition! https://t.co/t5aWCansp3
How come fell so low for the TRP. #BannImmediately @SonyTV — ARUN KUMAR VERMA (@arunkverma54) August 10, 2017

  They call themselves artists?
Ban on the tv serial pehredarpiyaki - Sign the Petition! https://t.co/6yw2mExMCR via @ChangeOrg_India — Sumit Sharma (@sumitsharmalive) August 10, 2017


टीवी एक्टर करण वाही ने भी इस सीरियल को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ''प्रिय निर्माता और चैनल... मैं समझ सकता हूं कि हम 'हाऊ आई मेट योर मदर' और 'फ्रेंड्स' जैसे शोज नहीं बना सकते और ईमानदारी से मैं उम्मीद भी नहीं करता। लेकिन भगवान के लिए और इस कारण कि हम सब इस इंडस्ट्री में हैं, प्लीज मुझे टीआरपी देने वाले कंटेंट के नाम पर ये मूर्खता मत बेचिए।'
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें