फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वरुण सूद की बहन की शादी में दिव्या अग्रवाल ने किया जमकर डांस, लगाई ब्वॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी

Thu, 02 Dec 2021 01:28 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वरुण सूद- दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी की विनर रहीं दिव्या अग्रवाल और उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद अक्सर सेशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से छाए रहते हैं। लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रही जोड़ी की लव स्टोरी को युवा बेहद पसंद भी करते हैं। यही वजह है कि दोनों के सोशल मीडिया पर लोखों में लाइक्स की बरसात होती है। हाल में ही दिव्या और उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वरुण की बहन की शादी
दरअसल, वरुण की बहन अक्षिता सूद ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड प्रणव स्याल से गोवा में एक दिसंबर को शादी रचा ली है। इस दौरान दिव्या अग्रवाल ने शादी के तमाम काम और रस्मों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। जिसकी फोटो और वीडियो वायरल हो रही है।

मेहंदी में लिखवाया वरुण का नाम
दिव्या ने मेहंदी की रस्म के दौरान अपने हाथों में वरुण के नाम की मेहंदी लगवाई थी। इस दौरान दिव्या ने एक सफेद ट्रेडिशनल लहंगा पहना था। इस दौरान दिव्या को शादी के तमाम फंक्शंस में जमकर डांस करते देखा गया है। वहीं लोग कमेंट्स में दिव्या और वरुण से उनकी शादी की तारीख पूछ रहे हैं।

विज्ञापन


अगले साल हो सकती है वरुण-दिव्या की शादी
एक इंटरव्यू में दिव्या ने खुलासा किया था कि वह मुंबई में अपने सपनों का घर लेते ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हो सकता है जल्द ही लोगों को उनकी शादी का लड्डू खाने को मिले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें